Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाकुंभ वाली मोनालिसा के पापा बोले-एक्टिंग का बोलकर मेरी बेटी को केरल ले गए और शादी कर ली

प्रयागराज महाकुंभ से वायरल होने के बाद फिल्म एक्ट्रेस बनी मोनालिसा की शादी में एक ट्वीस्ट आया है। उसके परिजनों ने शादी पर हैरानी जताई है। मोनालिसा के पिता ने कहा कि 'वे लोग मोनालिसा को फिल्म में काम देने का बोलकर केरल ले गए और वहां उन्हीं में से एक लड़के ने उसके साथ शादी कर ली।'
एक्टिंग का बोलकर मेरी बेटी को केरल ले गए और शादी कर ली
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर क्षेत्र की रहने वाली मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में है। महाकुंभ मेले के दौरान वायरल हुए वीडियो से सुर्खियों में आई मोनालिसा ने केरल में अपने प्रेमी फरमान खान से मंदिर में शादी कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद उसका परिवार हैरान और परेशान है। मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले का कहना है कि उन्हें इस रिश्ते की जानकारी पहले से नहीं थी और अचानक हुई इस शादी से पूरा परिवार स्तब्ध है। परिवार का दावा है कि घटनाक्रम बहुत तेजी से हुआ और उन्हें बेटी के इस फैसले के बारे में समय रहते कुछ भी पता नहीं चल पाया।

    फिल्मों में काम दिलाने का झांसा दिया 

    जयसिंह भोंसले के मुताबिक, 2 मार्च को केरल से कुछ लोग महेश्वर आए थे। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया था कि वे मोनालिसा को फिल्मों में काम दिलाएंगे और उसे अभिनय का प्रशिक्षण भी देंगे। इसी भरोसे पर वे लोग मोनालिसा को अपने साथ केरल ले गए। भोंसले ने बताया कि वह भी बेटी के साथ केरल गए थे, लेकिन वहां पहुंचने के बाद मोनालिसा उनसे दूरी बनाने लगी। कुछ समय बाद पता चला कि उसने उसी समूह के एक युवक फरमान खान से मंदिर में विवाह कर लिया है।

    पिता ने किया विरोध, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, क्योंकि... 

    जयसिंह भोंसले ने बताया कि जब उन्हें इस शादी की जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया और बेटी से घर लौटने के लिए कहा। हालांकि मोनालिसा ने वापस आने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वे केरल के संपन्नूर पुलिस स्टेशन भी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें बताया कि मोनालिसा बालिग है और वह अपनी इच्छा से विवाह करने के लिए स्वतंत्र है। वहीं मोनालिसा के चाचा विजय सिंह भोंसले का कहना है कि उनकी भतीजी हाल ही में 18 वर्ष की हुई है। उनका आरोप है कि केरल से आए लोग उसे अभिनय के नाम पर अपने साथ ले गए थे। उन्होंने आशंका जताई कि उस पर किसी तरह का प्रभाव डाला गया होगा, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अब आगे उसके जीवन में जो होना है, वही होगा।

    पढ़ाई के साथ अभिनय सीख रही थी, बाद में की शादी

    परिवार के अनुसार मोनालिसा का सपना भविष्य में एक स्कूल खोलने का था। बताया गया कि वह उज्जैन में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई के साथ अभिनय का प्रशिक्षण ले रही थी। इस मामले में महेश्वर थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि मोनालिसा के परिजनों ने उनसे संपर्क किया था। इसके बाद संबंधित पुलिस स्टेशन से बात कर उसकी लोकेशन की जानकारी लेने का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार मोनालिसा ने केरल में अपने प्रेमी फरमान खान से मंदिर में विवाह कर लिया है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts