उज्जैन: नशीले पदार्थ बेचने वाली महिला और उसके साथियों ने लोगों पर किया पथराव, महिलाओं को बनाया निशाना

उज्जैन: नशीले पदार्थ बेचने वाली महिला और उसके साथियों ने लोगों पर किया पथराव, महिलाओं को बनाया निशाना

उज्जैन। उज्जैन के बंगाली कॉलोनी में मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ हो रही एक बैठक के दौरान नशीले पदार्थ बेचने वाली महिला और उसके साथियों ने पत्थरबाजी कर दी, जिसके बाद रहवासियों ने गुस्से में सिंधी कॉलोनी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और सड़क पर बैठ कर धरना प्रादर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही नीलगंगा थाना के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे लोगों को शांत करने का प्रयास किया।

महिलाओं को बनाया निशाना

दरअसल, चार दिन पहले पुलिस ने अनुज बंगाली नामक गांजा बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कॉलोनीवासियों ने युवक की पत्नी गोरी को सोमवार रात बातचीत करने के लिए बुलाया था, जिसमें इलाके में नशीले पदार्थ पर रोक लगाने पर चर्चा होनी थी, लेकिन गोरी के साथ आए लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी,जिससे लोगों के बीच भागदड़ मच गई। पत्थरबाजी में महिलाओं को निशाना बनाया गया।

ये भी पढ़ें: बिहार वोटर लिस्ट विवाद: कपिल सिब्बल बोले- एक हील क्षेत्र में 12 लोगों को मृत घोषित किया; SC ने चुनाव आयोग से कहा- सवालों के लिए रहें तैयार

कॉलोनी निवासी बोले- महिलाएं सुरक्षित नहीं

कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने बताया कि हमारे इलाके में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं क्योंकि नशा खरीदने वाले लोग लड़कियों से पूछते हैं कि पुड़िया कहां मिलेगी। यह सब अब बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि बैठक इसलिए हो रही थी ताकि नशे का कारोबार बंद करवाया जा सके, लेकिन बातचीत के दौरान ही हमला कर दिया गया। महिला को बुलाया था, बातचीत हो रही थी, तभी उसके साथियों ने पत्थर और डंडों से हमला कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही नीलगंगा थाना के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि महिला अवैध गतिविधियों में लिप्त है। उसने पत्थर फेंके हैं। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके साथियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts