उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने पर कांग्रेस ने आज नगर निगम मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके साथ ही निगम कमिश्नर को ज्ञापन देकर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आने वाले नानाखेड़ा क्षेत्र की लोहार पट्टी, रेती घाट और मोती नगर में निवास करने वाले सैकड़ों परिवारों को पात्र होने के बावजूद भी अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है। आज इसी के चलते सैकड़ों लोगों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अजीत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आगर रोड स्थित नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और निगम कमिश्नर के नाम संबोधित ज्ञापन निगम उपायुक्त को दिया।
चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी
इस दौरान कांग्रेस नेता अजीत सिंह ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिन में सर्वे कराकर प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
[embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1697540985977274708?t=szy4r3XLvLuQrrONfBtgXg&s=08[/embed]
(इनपुट - संदीप पांडला)
ये भी पढ़ें- ‘One Nation, One Election’ : वीडी शर्मा बोले- वन नेशन, वन इलेक्शन हो… कमलनाथ ने कहा- संविधान संशोधन का विषय, इसमें राज्यों की अनुमति अनिवार्य