Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ujjain News : PHE की असिस्टेंट इंजीनियर 60 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ाई, लोकायुक्त की कार्रवाई

Ujjain News : PHE की असिस्टेंट इंजीनियर 60 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ाई, लोकायुक्त की कार्रवाई
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में पदस्थ एक सहायक यंत्री (Assistant Engineer) को 60 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। ठेकेदार की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने निधि मिश्रा को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों ट्रैप किया।

क्यों मांगी रिश्वत ?

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, साल 2020 में फरियादी अक्षय पाटीदार ने ग्राम कालूखड़ी और झीतरखेड़ी में जल जीवन मिशन के तहत काम का ठेका लिया था। कोरोना के कारण काम समय सीमा में पूरा नहीं हो पाया। काम 6 महीने के बजाय 4 महीने लेट 10 महीने में पूरा हुआ था। जिसके कारण PHE विभाग ने 10 लाख रुपए का बिल रोक लिया था। पिछले तीन साल से पाटीदार भुगतान के लिए परेशान हो रहा था। इसके एवज में सहायक यंत्री निधि मिश्रा ने अधीक्षण यंत्री के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग की थी। खुद के लिए भी दस हजार रुपए मांगे थे। पाटीदार ने 1 जुलाई को एसपी लोकायुक्त को शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन डीएसपी लोकायुक्त राजेश पाठक ने किया था। शिकायत सही पाए जाने पर बुधवार को लोकायुक्त ने सहायक यंत्री को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, सहायक यंत्री से पूछताछ की जा रही है। ये भी पढ़ें- Indore News : फिजिकल एकेडमी के 5 स्टूडेंट्स हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, एमवाय अस्पताल में चल रहा इलाज ये भी पढ़ें- इंदौर के बाल आश्रम में बच्चों की मौत मामले में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, कलेक्टर ने कहा- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts