उज्जैन:किसान कांग्रेस अध्यक्ष के जिलाबदर के विरोध में बवाल, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट को जिलाबदर किए जाने के विरोध में सोमवार को उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हो गई।
किसान कांग्रेस अध्यक्ष के जिलाबदर के विरोध में बवाल, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट को जिलाबदर किए जाने के विरोध में सोमवार को उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हो गई। इस दौरान कांग्रेस विधायक महेश परमार और पुलिस अधिकारियों के बीच भी जमकर बहस हुई। जानकारी के मुताबिक विधायक महेश परमार, कांग्रेस नेता मुकेश भाटी और बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने उज्जैन पहुंच रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें बड़नगर रोड स्थित ब्रिज के नीचे रोक दिया।

एक घंटे तक चला हंगामा

कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोके जाने पर माहौल गर्मा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। देखते ही देखते मौके पर भारी हंगामा खड़ा हो गया और करीब एक घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रदर्शन के दौरान विधायक महेश परमार और पुलिस अधिकारियों के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली। कार्यकर्ता लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे जबकि पुलिस उन्हें रोकने में जुटी रही।

पुलिस ने भांजी लाठियां, तीन हिरासत में

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजी। लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है।

ये भी पढ़ें: हम नहीं सुधरेंगे! मिरर वॉल के सामने भी नहीं बदली आदत, खुले में पेशाब कर रहे लोग!

कांग्रेस ने प्रशासन पर लगाए आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर लोकतांत्रिक आवाज दबाने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: मोहन कैबिनेट: मंत्रियों के स्वेच्छानुदान में बढ़ोतरी पर आज फैसला, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts