उज्जैन में कांग्रेस नेता की हत्या : पूर्व पार्षद को घर में घुसकर मारी गोली, पत्नी-बेटों पर आरोप

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में शुक्रवार (11 अक्टूबर) सुबह सनसनीखेज घटना हो गई। यहां कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद हाजी कलीम खान उर्फ गुड्डू (60) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने नीलगंगा थाना क्षेत्र की वजीर पार्क कॉलोनी स्थित घर में घुसकर गुड्डू को चार से ज्यादा गोलियां मारीं। परिजन ने कांग्रेस नेता की हत्या का आरोप उनकी पत्नी और दो बेटों पर लगाया है। हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे की वजह प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुड्डू की पत्नी नीलोफर उर्फ भूरी, बड़ा बेटे दानिश और छोटा बेटा आसिफ उर्फ मिंटू[/caption]
प्रॉपर्टी से बेदखल करने पर हत्या!
नीलगंगा पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार (11 अक्टूबर) सुबह करीब 5 बजे वजीर पार्क कॉलोनी स्थित घर में घुसकर कांग्रेस के पूर्व पार्षद हाजी कलीम खान उर्फ गुड्डू (60) की गोली मारकर हत्या की गई। हत्या को अंजाम दिया गया। गुड्डू के मामा नसरुद्दीन ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। टीम जब मौके पर पहुंची तो परिवार के लोगों ने गुड्डू की पत्नी नीलोफर उर्फ भूरी, बड़े बेटे दानिश और छोटे बेटे आसिफ उर्फ मिंटू को पुलिस को सौंपा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गुड्डू ने पिछले 12 साल से तीनों को प्रॉपर्टी से बेदखल कर रखा था। इसी वजह से तीनों ने कांग्रेस नेता को मौत के घाट उतार दिया। [caption id="attachment_137272" align="aligncenter" width="600"]
गुड्डू की पत्नी नीलोफर उर्फ भूरी, बड़ा बेटे दानिश और छोटा बेटा आसिफ उर्फ मिंटू[/caption]











