Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन : Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना, हुई विशेष भस्म आरती; चंद्रयान की तस्वीर लेकर पहुंचे श्रद्धालु

Follow on Google News
उज्जैन : Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना, हुई विशेष भस्म आरती; चंद्रयान की तस्वीर लेकर पहुंचे श्रद्धालु
उज्जैन। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालु चंद्रयान-3 की तस्वीर लेकर भस्म आरती में पहुंचे। बता दें कि, करीब 40 दिन बाद आज (23 अगस्त) शाम करीब 6 बजे चांद की सतह पर चंद्रयान की लैंडिंग होने जा रही है। इसकी सॉफ्ट लैंडिंग के लिए देश भर में प्रार्थना की जा रही है।

स्कूलों में दिखाई जाएगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग

चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा। मध्‍य प्रदेश के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग लाइव दिखाई जाएगी। इसके लिए स्कूलों में बुधवार को शाम साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक विशेष सभा का आयोजित कर लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को उपस्थित रहना होगा। इसको लेकर मंगलवार (22 अगस्त) को लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक केके द्विवेदी ने निर्देश जारी कर दिए हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1694006451860013225?s=20

भोपाल में हुआ विशेष रुद्राभिषेक

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की कामना के साथ रुद्राभिषेक पूजन किया है। इस पूजा में एक साथ पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ ये रुद्राभिषेक किया। https://twitter.com/psamachar1/status/1693872060366270861?s=20

लखनऊ में अदा की गई नमाज

चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग के लिए हवन के बाद ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन घाट पर हाथों में तिरंगा लेकर गंगा आरती की गई। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में लोगों ने नमाज अदा की। https://twitter.com/ANI/status/1693920505869615568?s=20 ये भी पढ़ें- MP के स्कूलों में दिखाई जाएगी Chandrayaan-3 की लैंडिंग, बच्चे देखेंगे Live लैंडिंग; निर्देश जारी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts