Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में बिना वीजा रह रही युगांडा की युवती गिरफ्तार, फर्जी आईडी से ले रखा था किराए का फ्लैट

Follow on Google News
भोपाल में बिना वीजा रह रही युगांडा की युवती गिरफ्तार, फर्जी आईडी से ले रखा था किराए का फ्लैट
भोपाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राजधानी के शाहपुरा इलाके में पुलिस ने एक 27 वर्षीय युगांडा की युवती को गिरफ्तार किया है, जो बिना वीजा के भारत में रह रही थी। युवती पिछले कई महीनों से भोपाल के एक फ्लैट में रह रही थी और खुद को एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा बताकर स्थानीय लोगों को गुमराह कर रही थी।

जांच में सामने आया ये सच

पुलिस को जब युवती की गतिविधियों पर शक हुआ तो छानबीन की गई। जांच में सामने आया कि युवती का वीजा साल 2022 में ही समाप्त हो चुका था, लेकिन वह अब भी भारत में अवैध रूप से रह रही थी। इतना ही नहीं, उसने एक फर्जी आईडी कार्ड के जरिए भोपाल के एक निजी फ्लैट में 22,000 रुपए प्रति माह किराए पर कमरा भी ले रखा था।

ब्यूटी प्रोडक्ट्स का कर रही थी कारोबार

युवती से पूछताछ में पता चला कि वह ब्यूटी प्रोडक्ट्स का कारोबार कर रही थी और खुद को एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा बताती थी। पुलिस का कहना है कि युवती ने मकान मालिक को दिखाने के लिए जो आईडी कार्ड दिया था, वह एक इंजीनियरिंग कॉलेज का नकली कार्ड था।

पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही, इस मामले की सूचना भारतीय विदेश मंत्रालय और युगांडा दूतावास को भी भेज दी गई है।

ये भी पढ़ें- क्या पाक ने मार गिराए 6 लड़ाकू विमान? CDS अनिल चौहान ने खोली पाकिस्तान की पोल, कही ये बात…

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts