Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल-इंदौर हाईवे पर दो बाइकों में भिड़ंत, एक बच्चे की मौत; 3 घायल

भोपाल-इंदौर हाईवे पर दो बाइकों में भिड़ंत, एक बच्चे की मौत; 3 घायल
भोपाल-इंदौर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। अमलाहा बस स्टैंड के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ये भी पढ़ें - MP में 28 मार्च से समर्थन मूल्य पर शुरू होगी गेहूं खरीदी, जानें रेट और नियम

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अमलाहा चौकी प्रभारी अविनाश मौर्य ने बताया कि हादसा इतना खतरनाक था कि गोलूखेड़ी निवासी 15 वर्षीय अंकित पिता बाबू सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ये भी पढ़ें - गृह मंत्री का कांग्रेस पर तंज, बोले- कमलनाथ के नेतृत्व को सीधी चुनौती देंगे अरुण यादव
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts