Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गृह मंत्री का कांग्रेस पर तंज, बोले- कमलनाथ के नेतृत्व को सीधी चुनौती देंगे अरुण यादव

गृह मंत्री का कांग्रेस पर तंज, बोले- कमलनाथ के नेतृत्व को सीधी चुनौती देंगे अरुण यादव
मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव ने दिल्ली में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस संबंध में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अरुण भैया क्या करें ? कमलनाथ अरुण यादव को बैठक में बुलाते नहीं हैं, लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ने देते हैं।

अरुण यादव अपना दुख व्यक्त करने गए थे!

गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ ने अरुण यादव को प्रदेश कांग्रेस में हर स्तर पर दरकिनार कर दिया है। इसलिए वो अपनी व्यथा सुनाने सोनिया गांधी के पास गए थे। उन्होंने कहा कि अब मध्यप्रदेश में अरुण यादव जी कमलनाथ जी के नेतृत्व को सीधे चुनौती देंगे।

कांग्रेस के अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के नेता सिर्फ बैठकें ही कर सकते हैं। बाकी उनके घर-घर चलो अभियान का क्या हुआ… कहीं चलता दिख रहा है क्या ? कांग्रेस के अभियान सिर्फ कागजों और ट्विटर तक ही सीमित रहते हैं।

सरकार ने समयबद्ध कार्यक्रम तैयार किया

गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ सरकार और कोरोना के चलते प्रदेश में अवरुद्ध हुए विकास के कार्यों को समय सीमा में पूरा करना अब सरकार की पहली प्राथमिकता है। सभी विभागों को समयबद्ध कार्यक्रम तैयार कर उसको समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

क्या प्रियंका गांधी बंगाल में लड़ने जाएंगी ?

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बंगाल के बीरभूम में महिलाओं और बच्चों को जिंदा जलाने की घटना पीड़ादायक है। ममता दीदी का 'खेला होबे' अब बंगाल में 'बदला होबे' हो गया है। यूपी में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली प्रियंका गांधी क्या बंगाल में महिलाओं के साथ हुई हिंसा पर लड़ने के लिए वहां जाएंगी ? ये भी पढ़ें - लव जिहाद के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा : नरोत्तम मिश्रा
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts