PlayBreaking News

Twisha Sharma Death Case :कौन है ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह? डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी लव स्टोरी

भोपाल से लेकर नोएडा तक इन दिनों सिर्फ एक ही नाम चर्चा में है ट्विशा शर्मा डेथ केस। मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। महज 5 महीने पहले हुई शादी के बाद अब उनके पति समर्थ सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी, जिसके बाद प्यार, शादी और फिर अचानक मौत की इस कहानी ने सनसनी फैला दी।
Follow on Google News
कौन है ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह? डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी लव स्टोरी

भोपाल की रहने वाली मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनलों तक हर जगह इसी केस की चर्चा हो रही है। परिवार इसे दहेज हत्या बता रहा है, जबकि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस केस में सबसे बड़ा नाम ट्विशा के पति समर्थ सिंह का सामने आया है, जो फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है और गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया गया है। वहीं कोर्ट ने समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी है।

कौन थीं ट्विशा शर्मा?

नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में भी सक्रिय थीं। उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की थी और कुछ समय तक दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी भी की।

बताया जा रहा है कि ट्विशा ने कई साउथ फिल्मों में काम किया था। हाल ही में वह अभिनेत्री रश्मिका मंधाना के साथ फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ में भी नजर आई थीं। इसी फिल्म के बाद उन्हें नई पहचान मिलने लगी थी। ट्विशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं और उनकी लाइफस्टाइल व प्रोफेशनल करियर को देखकर लोग उन्हें एक सफल और आत्मनिर्भर लड़की मानते थे।

यह भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case : ट्विशा के पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, पुलिस की टीमें कर रहीं तलाश

डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विशा शर्मा की मुलाकात साल 2024 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया। परिवार की सहमति के बाद दिसंबर 2025 में दोनों ने शादी कर ली। यह शादी काफी भव्य तरीके से दिल्ली में हुई थी। इसमें फिल्म इंडस्ट्री और न्यायपालिका से जुड़े कई लोग शामिल हुए थे।
शादी के बाद ट्विशा भोपाल में अपने ससुराल आ गई थीं। लेकिन शादी के महज पांच महीने बाद ही उनकी मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया।

कौन हैं समर्थ सिंह?

समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने बेंगलुरु की प्रतिष्ठित National Law School of India University से बीए एलएलबी (ऑनर्स) की पढ़ाई की है। उन्होंने खुद को कानूनी सलाहकार और क्रिमिनल मामलों के विशेषज्ञ के रूप में पेश किया है। उनकी प्रोफाइल में यह भी लिखा गया है कि वह भोपाल, इंदौर और जबलपुर की अदालतों में प्रैक्टिस करते रहे हैं। समर्थ ने खुद को मध्य प्रदेश सरकार का पूर्व कानूनी सलाहकार भी बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने जून 2023 से अगस्त 2025 तक यह जिम्मेदारी निभाई थी। उनकी मां गिरिबाला सिंह भोपाल की रिटायर्ड जज बताई जाती हैं।

12 मई की रात क्या हुआ?

12 मई 2026 की रात ट्विशा शर्मा का शव भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि ट्विशा मानसिक तनाव में थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। परिवार के मुताबिक रात में खाना खाने के बाद वह मोबाइल लेकर छत पर चली गई थीं, जिसके बाद यह घटना हुई। हालांकि ट्विशा के माता-पिता ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। परिवार ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case : ट्विशा के पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, पुलिस की टीमें कर रहीं तलाश

दहेज हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज

पुलिस ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पति समर्थ सिंह और उनकी मां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस कई एंगल से केस को देख रही है। मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स और परिवार के बयान भी जांच का हिस्सा बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से समर्थ सिंह फरार हैं। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में लगी हुई हैं।

गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

भोपाल पुलिस ने फरार आरोपी समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद समर्थ की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts