Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Twisha Sharma Death Case :समर्थ सिंह CBI रिमांड पर, भोपाल में बनेगा कैंप ऑफिस; ‘क्राइम सीन रिक्रिएशन’ की तैयारी

भोपाल की ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI हिरासत में भेज दिया गया है। CBI अब भोपाल में कैंप ऑफिस बनाकर जांच तेज करेगी और घटनास्थल पर ‘क्राइम सीन रिक्रिएशन’ की तैयारी कर रही है।
समर्थ सिंह CBI रिमांड पर, भोपाल में बनेगा कैंप ऑफिस; ‘क्राइम सीन रिक्रिएशन’ की तैयारी

भोपाल की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। मामले में हर दिन नए खुलासे और घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। बुधवार को जिला अदालत ने मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI की हिरासत में भेज दिया।

मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेशी

सीबीआई सबसे पहले समर्थ सिंह को भोपाल के जेपी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे जांच एजेंसी ने आरोपी को विशेष अदालत में पेश किया और पूछताछ के लिए रिमांड मांगा। अदालत से मंजूरी मिलने के बाद समर्थ सिंह को सीबीआई हिरासत में सौंप दिया गया।

भोपाल में अस्थायी कैंप ऑफिस बनाएगी CBI

जांच को व्यवस्थित और गोपनीय तरीके से आगे बढ़ाने के लिए सीबीआई अब भोपाल में अस्थायी कैंप ऑफिस बनाने की तैयारी कर रही है। यह कैंप ऑफिस जांच के दौरान कंट्रोल रूम की तरह काम करेगा। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय ने इस संबंध में भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर सुरक्षित जगह उपलब्ध कराने की मांग की है। इस कैंप ऑफिस में केस से जुड़े अहम दस्तावेज रखे जाएंगे और जरूरत पड़ने पर आरोपियों व संदिग्धों से पूछताछ भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case : CBI ने मांगी ट्विशा की सास गिरिबाला की कस्टडी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

अधिकारियों ने शुरू की जगह की तलाश

पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद स्थानीय अधिकारी कैंप ऑफिस के लिए उपयुक्त स्थान तलाशने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि भोपाल में कैंप ऑफिस बनने से दिल्ली और स्थानीय जांच अधिकारियों के बीच तालमेल और तेज होगा।

घटनास्थल पर होगा ‘क्राइम सीन रिक्रिएशन’

जांच के अगले चरण में सीबीआई अब घटनास्थल पर पूरे घटनाक्रम को दोबारा समझने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी समर्थ सिंह को घटनास्थल पर ले जाकर ‘क्राइम सीन रिक्रिएशन’ कर सकती है। इस प्रक्रिया में घटना वाले दिन क्या हुआ था, उसे दोबारा उसी तरीके से समझने की कोशिश की जाएगी।

कटारा हिल्स पुलिस से मांगा सहयोग

सीबीआई ने इस कार्रवाई के लिए कटारा हिल्स पुलिस से सहयोग मांगा है। जांच अधिकारी घटनास्थल की परिस्थितियों और आरोपी के बयान का मिलान कर मामले की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश करेंगे।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts