Twisha Sharma Death Case:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

भोपाल। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगना बताया जा रहा है। परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति समर्थ सिंह घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस ने निष्पक्ष जांच और जरूरत पड़ने पर दोबारा पोस्टमार्टम का भरोसा दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि
पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ तौर पर फांसी लगने से मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में किसी अन्य कारण का संकेत नहीं मिला है। इसके आधार पर फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच यहीं खत्म नहीं होगी। हर पहलू को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन हालातों ने ट्विशा को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया। जांच में मानसिक दबाव, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को भी शामिल किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि सच्चाई पूरी तरह सामने आए। इसके लिए सभी संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
परिवार ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप
ट्विशा के परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसलिए वह परेशान रहने लगी थी। इसके साथ ही परिवार ने आरोप लगाया कि यही परिस्थितियां उसकी मौत की वजह बनीं। इस मामले को लेकर परिजनों में काफी आक्रोश है।
ये भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- मप्र और उप्र के पेट्रोल-डीजल में 12 रुपए का फर्क, दाम घटाए सरकार
पति समर्थ सिंह फरार, तलाश जारी
ट्विशा के पति समर्थ सिंह घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। बताया जा रहा है समर्थ रिटायर जज के बेटे हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा है कि जांच पर किसी भी प्रकार का बाहरी दबाव नहीं है। पुलिस स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जरूरत पड़ने पर दोबारा पोस्टमार्टम कराने में कोई आपत्ति नहीं होगी। साथ ही फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट भी पोस्टमार्टम से मेल खा रही है।












