Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Twisha Sharma Death Case :हाईकोर्ट में प्रदेश सरकार का दावा, मौत से पहले हुई थी मारपीट

ट्विशा शर्मा मौत मामले में बुधवार को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा खुलासा किया। सरकार ने अदालत को बताया कि ट्विशा के शरीर पर मिले चोट के निशान मौत से पहले के थे और ये किसी संघर्ष या हाथापाई के दौरान लग सकते हैं।
हाईकोर्ट में प्रदेश सरकार का दावा, मौत से पहले हुई थी मारपीट

जबलपुर।  राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कलाई, कोहनी और सिर पर चोटों का उल्लेख होने का उल्लेख है। सरकार ने अदालत में दावा किया कि ट्विशा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उसके परिवार को शादी में कम खर्च करने को लेकर ताने दिए जाते थे। जांच में मिले चैट्स के आधार पर सरकार ने कहा कि गर्भावस्था के बाद परिवार में विवाद और बढ़ गए थे तथा ट्विशा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की जाती थीं।

सास-पति दोनों ने मिलकर प्रताड़ित किया

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पूछा कि प्रताड़ना के आरोप केवल पति समर्थ सिंह पर हैं या सास गिरिबाला सिंह पर भी? इस पर सरकार ने कहा कि दोनों ने मिलकर ट्विशा को प्रताड़ित किया। साथ ही आरोप लगाया गया कि गिरिबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रही थीं और नोटिस के बावजूद पुलिस को घर पर नहीं मिलीं।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case : CBI ने मांगी ट्विशा की सास गिरिबाला की कस्टडी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

गिरिबाला बोलीं-किसी साक्ष्य से छेड़छाड़ नहीं की

इधर, गिरिबाला सिंह ने हाईकोर्ट में सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने जांच एजेंसियों का पूरा सहयोग किया है और किसी भी साक्ष्य से छेड़छाड़ नहीं की। वहीं, भोपाल अदालत ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह को सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच अब पूरी तरह सीबीआई के हाथों में है। लगभग तीन घंटे चली सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। 

ये भी पढ़ें: गोरी बहू का टॉर्चर : पति को कहती है काला-काला, सास को जेल पहुंचाने की धमकी, पुलिस की शरण में पहुंचे मां-बेटा

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts