PlayBreaking News

Twisha Sharma Death Case: आज बड़ा मोड़! पूर्व जज और बेटे की कोर्ट में पेशी, CBI जांच अंतिम चरण में

ट्विशा शर्मा की मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत पूरी हो रही है। CBI जांच अंतिम दौर में पहुंच चुकी है और जल्द आरोप पत्र दाखिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। परिजन भी इंसाफ की मांग को लेकर भोपाल पहुंच रहे हैं।
Follow on Google News
आज बड़ा मोड़! पूर्व जज और बेटे की कोर्ट में पेशी, CBI जांच अंतिम चरण में
फाइल फोटो

भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। मामले के दो प्रमुख आरोपी, पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी हो रही है, जिसके बाद उन्हें विशेष CBI अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) अपनी जांच को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। एजेंसी अगले कुछ दिनों में आरोप पत्र दाखिल कर सकती है। दूसरी ओर, त्विषा के परिजन भी भोपाल पहुंच रहे हैं और मामले में जल्द न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

आज कोर्ट में क्या हो सकता है फैसला?

ट्विशा शर्मा मौत मामले में दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद विशेष CBI अदालत में सुनवाई होगी। सुरक्षा कारणों को देखते हुए आरोपियों को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश करने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या जेल वारंट के माध्यम से पेश किया जा सकता है। अदालत सुनवाई के दौरान यह तय करेगी कि दोनों आरोपियों की हिरासत आगे बढ़ाई जाए या मामले में कोई नया आदेश जारी किया जाए।

CBI जांच पहुंची अंतिम चरण में

मामले की जांच अब पूरी तरह CBI के हाथ में है। एजेंसी पिछले कई दिनों से दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयानों की जांच कर रही है। जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कई अहम जानकारियां एजेंसी के हाथ लगी हैं, जिनके आधार पर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जा रही है। CBI का मुख्य फोकस जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल करने पर है। यदि जांच प्रक्रिया तय समय पर पूरी हो जाती है तो अगले दो सप्ताह के भीतर अदालत में चालान पेश किया जा सकता है। इसके बाद मामले की सुनवाई नए चरण में प्रवेश करेगी।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case: सेंट्रल जेल पहुंची महिला आयोग की टीम, जेल में 'द प्रेग्नेंट किंग' पढ़ती मिलीं गिरिबाला सिंह

परिजनों ने फिर उठाई स्त्रीधन जब्त करने की मांग

ट्विशा शर्मा के परिवार ने एक बार फिर उनकी संपत्ति और स्त्रीधन को सुरक्षित रखने की मांग उठाई है। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के साथ मृतका से जुड़ी संपत्तियों की भी जांच होनी चाहिए। इस संबंध में परिवार के सदस्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामला CBI के पास होने के कारण आगे की कार्रवाई केंद्रीय एजेंसी के अधिकार क्षेत्र में आती है।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case: जेल पहुंचते ही बदली तस्वीर! जेल में आरोपी मां-बेटे को अलग व्यवस्था, VIP ट्रीटमेंट के आरोप

नोएडा से भोपाल पहुंचे परिवार के सदस्य

सुनवाई को देखते हुए ट्विशा शर्मा के परिवार के सदस्य नोएडा से भोपाल पहुंचे हैं। परिवार शुरू से ही मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करता रहा है। परिजनों को उम्मीद है कि CBI जांच पूरी होने के बाद मौत से जुड़े सभी सवालों के जवाब सामने आएंगे। परिवार का कहना है कि एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts