PlayBreaking News

Trump Son Wedding :बेटे की शादी में जाने पर बोले ट्रंप- जाऊंगा तो भी मुसीबत, नहीं गया तो भी

ईरान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल होने को लेकर दुविधा में दिखे। ट्रंप ने कहा कि शादी में गए तो आलोचना होगी और नहीं गए तो बेटे और बहू की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। बहामास में होने वाली इस निजी शादी पर अब दुनिया की नजर है।
Follow on Google News
बेटे की शादी में जाने पर बोले ट्रंप- जाऊंगा तो भी मुसीबत, नहीं गया तो भी
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में जाना चाहते हैं, लेकिन ईरान युद्ध में फंसे हैं

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के दौर में अमेरिकी राष्ट्रपति डानाल्ड ट्रंप अब एक अलग वजह से चर्चा में हैं। मामला राजनीति या युद्व रणनीति का नहीं, बल्कि उनके बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी का है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि वह बेटे की शादी में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन मौजूदा हालात ऐसे हैं कि समय निकालना आसान नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस सप्ताह बहामास में बेटिना एंडरसन के साथ शादी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक निजी और सीमित लोगों की मौजूदगी वाला समारोह होगा। हालांकि ट्रंप ने जिस अंदाज में अपनी परेशानी जाहिर की, उसने इस पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया।

ट्रंप बोले-जाऊंगा तो भी मारा जाउंगा, नहीं जाऊं तो भी मारा जाउंगा

व्हाइट हाउस में  ट्रंप ने कहा कि उनके बेटे की इच्छा है कि वह शादी में जरूर शामिल हों। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि मैं वहां रहूं। यह छोटा और निजी कार्यक्रम है, इसलिए मैं पहुंचने की कोशिश करूंगा। इसके बाद ट्रंप ने हल्के मजाकिया अंदाज में कहा कि मैंने उससे कहा कि यह मेरे लिए सही समय नहीं है। इस समय मैं ईरान और कई दूसरे बड़े मामलों में उलझा हुआ हूं। ट्रंप ने आगे कहा कि इस स्थिति में उनके लिए कोई आसान रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा मामला है जिसमें मैं जीत नहीं सकता। अगर मैं शादी में जाउंगा तो मरूंगा और अगर नहीं गया तो भी मरूंगा। यानी मैं दोनों तरफ से फंस जाऊंगा।

Breaking News

क्या ईरान तनाव की वजह से बढ़ी चिंता?

अमेरिका इस समय ईरान के साथ शांति समझौता करने में लगा है और ट्रंप लगातार मीटिंग पर मीटिंग करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐसा मामला है जिसमें मैं जीत नहीं सकता। अगर मैं शादी में गया तो मरूंगा और नहीं गया तो भी मरूंगा। सवाल उठता है कि क्या ईरान के डर से ट्रंप अपने ही देश में घूमने से डर रहे हैं? दरअसल ट्रंप यहां कहना चाहते हैं कि अगर वह शादी में गए तो उन्हें मीडिया की आलोचना सहनी पड़ेगी। अगर शादी में नहीं गए तो बेटे और बहू की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। ट्रंप ने आगे बेटे की शादी के लिए कहा कि उम्मीद है उनकी शादी शानदार रहेगी।

ये भी पढ़ें: ईरान पर फिर गरजे ट्रंप! बोले- होर्मुज पर नहीं लगेगा टोल, यूरेनियम को लेकर दी खुली चेतावनी

कौन हैं डोनाल्ड ट्रंप जूनियर?

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, जिन्हें Don Jr. कहा जाता है, ट्रंप परिवार की कंपनी ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। वह लंबे समय से अपने पिता के राजनीतिक अभियान और 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' अभियान के सक्रिय समर्थक रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अक्सर चुनावी रैलियों और राजनीतिक कार्यक्रमों में अपने पिता के साथ दिखाई देते हैं। पिछले साल उन्होंने यह भी कहा था कि भविष्य में वह खुद राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं।  लेकिन फिलहाल ट्रंप सीनियर की टेंशन यह है कि ईरान जंग के बीच बेटे की शादी में जाएं या व्हाइट हाउस में ही डटे रहें।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts