Donald Trump :ईरान- अमेरिका पीस टॉक में एक बार फिर होगी ट्रंप की एंट्री? नजदीक आ रही सीजफायर खत्म होने की तारीख

हालांकि अब रिपोर्ट्स में संकेत मिल रहे हैं कि ईरान अपने पहले के कड़े रुख पर पुनर्विचार कर रहा है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा है कि तेहरान बातचीत में शामिल होने पर सकारात्मक रूप से विचार कर रहा है
Follow on Google News
ईरान- अमेरिका पीस टॉक में एक बार फिर होगी ट्रंप की एंट्री? नजदीक आ रही सीजफायर खत्म होने की तारीख

वॉशिंगटन डीसी/ तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच इस सप्ताह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक महत्वपूर्ण शांति वार्ता होने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बातचीत दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने और किसी संभावित समझौते की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है।

ट्रंप की एक बार जुड़ने की तैयारी!

सूत्रों के मुताबिक, यदि इस वार्ता में कोई ठोस प्रगति होती है, तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसमें या तो व्यक्तिगत रूप से शामिल हो सकते हैं या वर्चुअल माध्यम से जुड़ सकते हैं। उनकी संभावित भागीदारी को कूटनीतिक स्तर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे वार्ता को राजनीतिक समर्थन मिल सकता है।

रॉयटर्स रिपोर्ट में बातचीत के संकेत

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में आमने-सामने वार्ता की योजना पर काम चल रहा है। एक पाकिस्तानी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि बातचीत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और बुधवार तक इसके शुरू होने की संभावना काफी मजबूत है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें: UN रिपोर्ट में भारत पर आरोप! इजराइल से संबंधों को लेकर अंतरराष्ट्रीय कानून उल्लंघन तोड़े, नैतिक जिम्मेदारी का भी जिक्र

सीजफायर की समयसीमा समाप्ति के करीब...

दोनों देशों के बीच लागू दो हफ्ते का अस्थायी युद्धविराम बुधवार को खत्म होने वाला है। ट्रंप पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि इसे आगे बढ़ाए जाने की संभावना बेहद कम है। ऐसे में युद्धविराम समाप्त होते ही क्षेत्र में तनाव दोबारा तेज होने की आशंका बढ़ गई है, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता का माहौल है।

यह भी पढ़ें: होर्मुज तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव : रूस के साथ मिलकर तेल सप्लाई सुरक्षित, 2030 तक राहत की उम्मीद

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव से बढ़ी संवेदनशीलता

हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरानी झंडे वाले जहाज को अमेरिकी कार्रवाई में रोके जाने के बाद हालात और संवेदनशील हो गए हैं। यह क्षेत्र पहले से ही वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है। इस घटना के बाद ईरान ने वार्ता में शामिल होने से इनकार की चेतावनी दी थी, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

Breaking News

ईरान के स्टैंड में बदलाव के संकेत

हालांकि अब रिपोर्ट्स में संकेत मिल रहे हैं कि ईरान अपने पहले के कड़े रुख पर पुनर्विचार कर रहा है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा है कि तेहरान बातचीत में शामिल होने पर सकारात्मक रूप से विचार कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इसका मतलब है कि बातचीत की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

समझौता नहीं है आसान!

हालांकि दोनों देशों की ओर से बातचीत के संकेत सकारात्मक हैं, लेकिन कई गंभीर बाधाएं अभी भी मौजूद हैं। युद्धविराम की समयसीमा खत्म होने के बाद स्थिति और अधिक अनिश्चित हो सकती है। इसके अलावा क्षेत्रीय सुरक्षा, जहाजों की आवाजाही और सैन्य गतिविधियों को लेकर मतभेद भी बड़ा मुद्दा बने हुए हैं।

इस पूरी घटना पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें टिकी हुई हैं। अगर इस वार्ता से कोई ठोस समझौता निकलता है तो यह पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की दिशा में बड़ा कदम माना जाएगा। वहीं, विफलता की स्थिति में क्षेत्र में संघर्ष और बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts