PlayBreaking News

कौन हैं सर्जियो गोर? जिन्हें मस्क ने कहा था Snake... डोनाल्ड ट्रंप ने बनाया भारत में अमेरिका का राजदूत

Follow on Google News
कौन हैं सर्जियो गोर? जिन्हें मस्क ने कहा था Snake... डोनाल्ड ट्रंप ने बनाया भारत में अमेरिका का राजदूत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने उज्बेकिस्तान मूल के बिजनेसमैन और राजनीतिक कार्यकर्ता सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का अगला राजदूत नियुक्त किया है। गोर को दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों का विशेष दूत (Special Envoy) भी बनाया गया है। अगर सीनेट उनकी नियुक्ति को मंजूरी देती है तो वह भारत में तैनात होने वाले सबसे युवा अमेरिकी राजदूत होंगे।

    गार्सेटी की जगह लेंगे गोर

    भारत में अब तक एरिक गार्सेटी अमेरिका के राजदूत थे। उन्होंने मई 2023 से जनवरी 2025 तक इस पद पर काम किया। उनके कार्यकाल खत्म होने के बाद दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास का चार्ज अंतरिम तौर पर डि’अफेयर्स जॉर्गन एंड्रयूज के पास था। अब गोर के आने से यह रिक्ति पूरी होगी।

    ट्रंप का भरोसा, गोर का अनुभव

    ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा- “सर्जियो मेरे करीबी दोस्त और भरोसेमंद सहयोगी हैं। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव अभियान, बेस्टसेलिंग किताबों की पब्लिशिंग और सुपर PAC प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई है। मेरे दूसरे कार्यकाल में लगभग 4,000 ‘अमेरिका फर्स्ट’ समर्थकों की नियुक्ति में भी उनका योगदान रहा।”

    सबसे युवा अमेरिकी राजदूत होंगे

    सर्जियो गोर की उम्र 39 साल है। वह भारत में अब तक के सबसे युवा अमेरिकी राजदूत होंगे। इसके साथ ही वे पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों को कवर करने वाले दक्षिण और मध्य एशिया के विशेष दूत की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

    भारत-अमेरिका रिश्तों के बीच नई चुनौती

    गोर की नियुक्ति ऐसे समय हो रही है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ा हुआ है। हाल ही में अमेरिका ने भारत पर 50% तक का टैरिफ लगाया है। इसमें रूस से तेल आयात पर 25% की अतिरिक्त पेनल्टी भी शामिल है। इस फैसले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खिंचाव आया है। ऐसे में गोर को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    एलन मस्क से टकराव 

    मई 2025 में गोर का नाम सुर्खियों में आया जब टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर “स्नेक” (सांप) कहा। दरअसल, गोर और मस्क के बीच राष्ट्रपति ट्रंप की टीम में नियुक्तियों को लेकर विवाद हुआ था। गोर ने मस्क के समर्थित उम्मीदवार जैरेड इसाकमैन की NASA प्रमुख पद पर नियुक्ति रुकवा दी थी। इसके बाद ट्रंप ने इसाकमैन का नाम वापस ले लिया और दोनों के बीच तनातनी बढ़ गई।

    कौन हैं सर्जियो गोर?

    जन्म: 30 नवंबर 1986, ताशकंद (उज्बेकिस्तान)

    मूल नाम: सर्जियो गोरखोव्स्की

    अमेरिका आगमन: 1999 में परिवार के साथ लॉस एंजिलिस शिफ्ट हुए

    शिक्षा: जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई

    करियर: रिपब्लिकन राजनीति से शुरुआत, सांसदों के प्रवक्ता रहे, बाद में सीनेटर रैंड पॉल के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ बने

    2020: ट्रंप विक्ट्री फाइनेंस कमेटी के चीफ ऑफ स्टाफ

    2024: प्रो-ट्रंप सुपर PAC का नेतृत्व किया

    2025: व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सोनल ऑफिस के डायरेक्टर बने

    भारत से कोई प्रत्यक्ष जुड़ाव नहीं

    गोर का अब तक भारत से कोई प्रत्यक्ष जुड़ाव नहीं रहा है। उनका बैकग्राउंड उज्बेकिस्तान और अमेरिका से जुड़ा रहा है। हालांकि, ट्रंप के सबसे भरोसेमंद और प्रभावशाली सहयोगियों में उनकी गिनती होती है।

    ये भी पढ़ें: ट्रंप ने लगाई भारतीय ट्रक ड्राइवरों के वीजा पर रोक, भारतीय ड्राइवर की लापरवाही से हुआ था बड़ा हादसा

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts