Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्रंप ने लगाई भारतीय ट्रक ड्राइवरों के वीजा पर रोक, भारतीय ड्राइवर की लापरवाही से हुआ था बड़ा हादसा

ट्रंप ने लगाई भारतीय ट्रक ड्राइवरों के वीजा पर रोक, भारतीय ड्राइवर की लापरवाही से हुआ था बड़ा हादसा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिका के फ्लोरिडा में एक सड़क हादसे ने प्रवासी ड्राइवरों के भविष्य को हिला दिया है। भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह द्वारा गलत यू-टर्न लेने से हुई दुर्घटना में तीन अमेरिकी नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद अमेरिकी सरकार ने तत्काल प्रभाव से कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों के लिए नए वर्कर वीजा पर रोक लगाने का ऐलान किया है।

    अमेरिकी विदेश मंत्री ने दी जानकारी

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "हम तत्काल प्रभाव से कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों के लिए सभी प्रकार के वर्कर वीजा जारी करना रोक रहे हैं। विदेशी चालकों की बढ़ती संख्या अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा और रोज़गार, दोनों के लिए खतरा बन रही है।"

    Twitter Post

    कैसे हुआ हादसा?

    13 अगस्त को फ्लोरिडा में 28 वर्षीय हरजिंदर सिंह सेमी-ट्रक चला रहा था। उसने अचानक गलत जगह पर यू-टर्न लिया, जिससे सामने से आ रही मिनी वैन ट्रक से टकरा गई। मिनीवैन में सवार 30 वर्षीय युवक, 37 वर्षीय महिला और 54 वर्षीय पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। जांच में सामने आया कि हरजिंदर अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुआ था और अंग्रेजी भाषा की योग्यता परीक्षा में भी असफल रहा।

    राजनीति में गरमा-गरमी

    यह हादसा अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी के बीच नई बहस का कारण बन गया। ट्रंप प्रशासन ने आरोप लगाया कि कैलिफोर्निया सरकार (जहां हरजिंदर सिंह रहता था और लाइसेंस लिया था) इस घटना की जिम्मेदार है। वहीं कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम के ऑफिस ने पलटवार करते हुए कहा कि वर्क परमिट संघीय सरकार ने जारी किया था, इसलिए जिम्मेदारी ट्रंप प्रशासन की है।

    पंजाबी ड्राइवरों पर असर

    • अमेरिका के ट्रकिंग सेक्टर में पंजाबी ड्राइवरों की बड़ी संख्या है।
    • 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, 1.50 लाख सिख अमेरिकी ट्रकिंग इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, जिनमें से 90% ट्रक ड्राइवर हैं।
    • अमेरिका पहले से ही ट्रक ड्राइवरों की भारी कमी से जूझ रहा है। हर हफ्ते माल ढुलाई उद्योग को लगभग 95.5 मिलियन डॉलर का नुकसान होता है।

    10 सवाल-जवाब में समझें फैसले का असर

    1. क्या पुराने ट्रक ड्राइवरों पर असर होगा?

    नहीं, रोक केवल नए वीजा पर है।

    2. नए लाइसेंस पाने वालों के लिए क्या नियम होंगे?

    नियम और भी सख्त किए जा सकते हैं।

    3. भारत से अमेरिका जाने वाले ड्राइवरों का क्या होगा?

    नए ड्राइवर अब अमेरिका नहीं जा सकेंगे।

    4. क्या पुराने ड्राइवरों को भी खतरा है?

    हां, जिनके लाइसेंस अवैध पाए गए या जो अंग्रेजी नहीं जानते।

    5. कितने भारतीय ड्राइवर प्रभावित होंगे?

    फिलहाल केवल नए वीजा चाहने वाले।

    6. क्या विकल्प मौजूद हैं?

    कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इटली और दुबई जैसे देशों में अवसर खुले हैं।

    7. क्या अन्य वीजा कैटेगरी पर असर होगा?

    नहीं, केवल ट्रक ड्राइवरों पर रोक है।

    8. लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन पर असर?

    हां, ड्राइवरों की कमी और बढ़ेगी।

    9. जिनके पास वैध वर्क वीजा है, क्या वे सुरक्षित हैं?

    हां, लेकिन कड़े रिव्यू होंगे।

    10. क्या यह फैसला राजनीति से जुड़ा है?

    बिलकुल, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स दोनों इसे चुनावी मुद्दा बना रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: Earthquake in America : साउथ अमेरिका के ड्रेक पैसेज में 7.5 तीव्रता का भूकंप, चिली ने जारी की सुनामी चेतावनी

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts