Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

समर वार्डरोब में मिंट ग्रीन, टिफनी ब्ल्यू और आइवरी पर फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेसेस का ट्रेंड

मेट गाला-24 के फैब्रिक का ट्रेंड, इसमें पसंद बने ऑर्गेंजा, नेट और जॉर्जेट मटेरियल
समर वार्डरोब में मिंट ग्रीन, टिफनी ब्ल्यू और आइवरी पर फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेसेस का ट्रेंड

मेट गाला-2024 में गार्डन ऑफ थीम पर सेलेब्स ड्रेसेस पहने नजर आए। इस दौरान भारत में सभी की नजरें आलिया भट्ट की मिंट ग्रीन साड़ी पर रहीं। वहीं अन्य सेलेब्स ने आइवरी शेड, टिफनी ब्ल्यू, लेमन येलो, फुशिया पिंक के साथ मल्टीकलर μलॉवर डिजाइन के ड्रेस पहने। इस बार फैशन में यह कलर काफी ट्रेंड कर रहे हैं और ड्रेस पर उभरे हुए एम्ब्रॉइडरी वाले थ्री-डी μलॉवर वर्क भी देखे को मिल रहे हैं। मौसम के मुताबिक, इस समय नए-नए पेस्टल कलर्स पसंद किए जा रहे हैं और वार्डरोब में कलर्स बदल रहे हैं। इन टोंस का कलर प्ले न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला में भी देखने को मिला। सिटी के फैशन एक्सपर्ट बता रहे हैं कि इस बार समर पार्टीज और कैजुअल लुक में किस तरह के ड्रेसेस, कलर व स्टाइल ट्रेंड में रहेंगे।

फ्लोरल को-ऑर्ड

स्कर्ट-टॉप पर को-ऑर्ड सेट में पिंक, रेड और ग्रीन फ्लोरल प्रिंट नजर आते हैं। स्क्वेयर नेक, रफल्स के साथ यह समर कूल ड्रेस है। इसी की मैचिंग की स्कर्ट भी दी गई है, जो कि एसिमेट्रिकल हेम लाइन और टाइ-अप डिटेल से तैयार की गई है। इसे पार्टीज के लिए खासा पंसद किया जा रहा है

थ्री-डी वर्क ऑर्गेंजा गाउन

यह रेडी-टू-वियर गेदर्ड स्टाइल गाउन को समर इवनिंग पार्टी में पहना जा सकता है। मिंट ग्रीन कलर के इस गाउन के ऊपर मल्टीकलर थ्री-डी μलॉवर्स का काम किया गया है। ऑर्गेंजा और नेट फैब्रिक से इस लाइट वेटेड गाउन को तैयार किया गया है।

सेटिन - जॉर्जेट लाइट वेट गाउन

टिफनी ब्ल्यू कलर इस समय काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। सेटिन-जॉर्जेट फेब्रिक के साथ लाइट वेट और खूबसूरत फॉल के साथ इसे तैयार किया गया है।

थ्री-डी मोटिμस एम्ब्रॉइडरी का काम किया जा रहा पंसद

ऑर्गेंजा और नेट जैसे फैब्रिक फिर से ट्रेंड में आए हैं। इंडियन हो या μयूजन ड्रेस दोनों में यह स्टाइल देखने को मिल रहा है। लाइट फैब्रिक पर एसिमेट्रिक फ्लोरल वर्क के साथ थ्री-डी मोटिμस एम्ब्रॉइडरी क्लाइंट्स काफी पसंद कर रहे हैं। सी-ग्रीन, लेमन-येलो, आइवरी, टिफनी ब्ल्यू, मिंट ग्रीन जैसे कलर ड्रेसेस में ज्यादा देखे जा रहे हैं। समर पार्टीज में सीक्वेंस वर्क नेट और ऑर्गेंजा पर किया जा रहा है। - खुशबू पटेल, फैशन डिजाइनर

ऑर्गेंजा पर μलॉवर वर्क के साथ पर्ल का काम बना पसंद

इस समय इंडो-वेस्टर्न स्टाइल में जॉर्जेट के साथ सेटिन बेल्ट की फिनिश भी दी जा रही है। फ्रिल, रफल्स और गेदर्ड स्टाइल से ड्रेस को डिफरेंट लुक मिलता है। वहीं ऑर्गेंजा के साथ μलॉवर वर्क में पर्ल का काम भी चल रहा है। सिल्क के ड्रेप स्टाइल भी ड्रेस को पार्टी लुक देने में खास पसंद किए जा रहे हैं। - विशाल तलरेजा, फैशन एक्सपर्ट

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts