Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

समर में ट्रॉपिकल कलर्स की शर्ट कॉलर और वी-नेकलाइन वाली ड्रेसेस का ट्रेंड

गर्मियों में गर्ल्स के लिए स्किन फ्रेंडली फेब्रिक में आ रहीं ए-लाइन और मिडी ड्रेस
Follow on Google News
समर में ट्रॉपिकल कलर्स की शर्ट कॉलर और वी-नेकलाइन वाली ड्रेसेस का ट्रेंड

समर फैशन के नए ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं। हर बार की तरह कुछ डिजाइन्स, स्टाइल और पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पेस्टल शेड्स के एक से बढ़कर एक खूबसूरत कलर और प्रिंट्स ड्रेसेस को समर कूल बना रहे हैं। इस बार ज्यादातर ड्रेसेस में वी-नेकलाइन और शर्ट कॉलर देखने को मिल रहीं हैं, चाहे कुर्ता हो या ए-लाइन ड्रेस, मिडी ड्रेस हो या मोनोक्रोम ज्यादातर ड्रेसेस में इसी नेकलाइन को फॉलो किया जा रहा है। कलर्स की बात करें तो लेवेंडर, पीच, पिस्ता, अर्दन, लाइम, बॉटल ग्रीन, सी ब्लू, ट्रॉपिकल शेड्स, लाइट ग्रीन, पर्पल रंग खिलकर दिख रहे हैं। वहीं ड्रेस में हेम लाइन, कहीं स्ट्रेट लुक तो कहीं μलाउंस स्टाइल में है, जिससे हर ड्रेस में खुद को अलग दिखाया जा सकता है। विस्कॉस रेयॉन, जॉर्जेट, शिफॉन में इन्हें पसंद किया जा रहा है।

μलाउंस स्टाइल ड्रेस

ग्रीन μलोर प्रिंट में ए-लाइन ड्रेस काफी खूबसूरत लगती हैं। वी-नेकलाइन में μलाउंस हेम लाइन इसे खास बनाती है। विस्कॉस रेयॉन फेब्रिक में इसे डिजाइन किया गया है।

वॉटर कलर इफेक्ट

ग्रीन, पर्पल के पेस्टल शेड्स से सजी इस कॉलर ड्रेस में हेम लाइन में वॉटर कलर सा इफेक्ट है, जिसमें μलोरल प्रिंट है। कμड स्लीव्स के साथ शर्ट कॉलर में यह नी- लेंथ μलेयर्ड हेम लाइन ड्रेस है, जिसमें बेल्ट भी दिया गया है। यह ड्रेस प्योर कॉटन में तैयार की गई है।

यैलो ट्रॉपिकल कलर

यैलो ट्रॉपिकल प्रिंट में ए- लाइन ड्रेस में स्टाइलिश फ्रंट डिजाइन है। स्ट्रेट हेम लाइन के साथ यह ड्रेस समर पार्टी में सुंदर लुक देगी। जॉर्जेट फेब्रिक में यह ड्रेस तैयार की गई है।

ट्रॉपिकल प्रिंट्स में फिट एंड μलेयर्ड ड्रेस का ट्रेंड है। μलोरल प्रिंट में शिफॉन फेब्रिक वेस्टर्न आउटफिट में खास है। मैक्सी हो या मिडी सभी में कलर्स के साथ काफी प्ले किया जा रहा है। बेल और कμड स्लीव्स भी ट्रेंड में हैं। एब्सट्रेक्ट व μलोरल के अलावा सीजनल फ्रूट प्रिंट्स भी नजर आ रहे हैं। वी- नेकलाइन, हॉल्टर नेक और शर्ट कॉलर में इस बार सबसे ज्यादा ड्रेसेस देखी जा रही हैं। -विशाल तलरेजा, फैशन एक्सपर्ट 

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts