Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Travel Insurance : यात्रा से पहले इंश्योरेंस कराना जरूरी, जानिए क्लेम प्रोसेस और फायदे

Follow on Google News
Travel Insurance : यात्रा से पहले इंश्योरेंस कराना जरूरी, जानिए क्लेम प्रोसेस और फायदे
Travel Insurance क्या आप जानते हैं कि एक छोटी सी सावधानी आपके पूरे परिवार को बड़ी मुसीबत से बचा सकती है? फ्लाइट टिकट बुक करते समय अक्सर लोग ट्रैवल इंश्योरेंस को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये एक ऐसा सुरक्षा कवच है जो इमरजेंसी में बहुत काम आता है।

क्या होता है ट्रैवल इंश्योरेंस?

ट्रैवल इंश्योरेंस एक बीमा सुरक्षा है जो आपकी यात्रा के दौरान होने वाली किसी भी अनहोनी में आपकी मदद करता है। यह आपके परिवार को सहारा देता है और आर्थिक नुकसान से भी बचाता है।

कैसे करें ट्रैवल इंश्योरेंस ऐड?

जब आप किसी ऑनलाइन ट्रैवल वेबसाइट या ऐप जैसे MakeMyTrip, Yatra या एयरलाइंस की वेबसाइट पर फ्लाइट टिकट बुक करते हैं, तो पेमेंट से पहले एक ऑप्शन आता है – "Add Travel Insurance"। आप बस उस बॉक्स पर क्लिक करके प्रीमियम एड करें। प्रीमियम आमतौर पर ₹50 से ₹300 के बीच होता है। एक बार पेमेंट के बाद आपकी पॉलिसी एक्टिव हो जाती है

1 करोड़ तक का एक्सीडेंटल डेथ कवर

अगर किसी यात्री ने ट्रैवल इंश्योरेंस लिया हो और वह किसी हादसे का शिकार हो जाए, तो उसके परिजनों को एयरलाइंस के मुआवजे के अलावा 25 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक का एक्सीडेंटल डेथ कवर मिल सकता है।

मिलेंगे और भी कई फायदे

  • हॉस्पिटल में इलाज का खर्च
  • फ्लाइट कैंसिल होने पर रिफंड
  • सामान खोने या डिले होने पर क्लेम
  • और कुछ पॉलिसियों में डेली हॉस्पिटल कैश बेनिफिट भी शामिल होता है।

इमरजेंसी में कैसे करें क्लेम?

अगर यात्रा के दौरान कोई दुर्घटना, बीमारी, सामान का नुकसान या फ्लाइट कैंसिल होती है, तो आप बीमा कंपनी की वेबसाइट या हेल्पलाइन पर संपर्क करके क्लेम फाइल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ डॉक्युमेंट्स (जैसे टिकट, ID, मेडिकल रिपोर्ट, FIR आदि) जमा करने होते हैं।

कब मिलेगा ये फायदा

ध्यान रहे, ये सभी फायदे तभी मिलते हैं जब आपने यात्रा शुरू होने से पहले ट्रैवल इंश्योरेंस एक्टिवेट किया हो। तो अगली बार जब आप अपनी यात्रा की तैयारी करें, तो सिर्फ सीट ही नहीं, इंश्योरेंस कवर भी जरूर चुनें।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts