PlayBreaking News

12 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ, 54 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म

Follow on Google News
12 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ, 54 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म
नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को उच्च सदन के 12 नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मनोज झा सहित 12 सदस्यों ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली है। संसद भवन में इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और महासचिव पी के मोदी भी उपस्थित थे।

इन्होंने ली शपथ

शपथ लेने वालों में धर्मशिला गुप्ता, मनोज कुमार झा, संजय यादव, गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया, सुभाष चंदर, हर्ष महाजन, जीसी चंद्रशेखर, एल मुरुगन, अशोक सिंह, चंद्रकांत हंडोरे, मेधा विश्राम कुलकर्णी और साधना सिंह शामिल हैं। शपथ लेने वाले सदस्यों का कार्यकाल 3 अप्रैल से शुरू हो रहा है। राज्यसभा सचिवालय ने बताया कि शपथ लेने वाले 12 सांसदों में से 7 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), 3 कांग्रेस और दो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के हैं। इनमें से तीन बिहार से, दो-दो महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से और एक-एक गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से हैं।

2-3 अप्रैल को हुए सेवानिवृत्त

राज्यसभा के 54 सदस्य दो और तीन अप्रैल को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। राज्यसभा में 49 सांसदों का कार्यकाल मंगलवार को पूरा हो गया। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 5 सांसदों का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो जाएगा।

इनका कार्यकाल हुआ समाप्त

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह 3 अप्रैल बुधवार को ऊपरी सदन (राज्यसभा) में अपनी 33 साल लंबी संसदीय पारी समाप्त हो गई है। वह पहली बार साल 1991 में राज्यसभा के सदस्य बने थे। डॉ. मनमोहन सिंह की इस सीट पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को राज्यसभा एंट्री मिलेगी। वहीं 7 केंद्रीय मंत्रियों में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर, विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन, सूक्ष्म एवं लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया है। ये भी पढ़ें- आतिशी का दावा- गिरफ्तारी के बाद से केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घटा, तिहाड़ प्रशासन का बयान- 65 किलो वेट था, अभी उतना ही है; पार्टी के नेता करेंगे अनशन
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts