Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Afghanistan-Pakistan Conflict :पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, तालिबान का ड्रोन से पलटवार, एयरलाइन डिपो को बनाया निशाना

पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए एयरस्ट्राइक के बाद तनाव बढ़ गया है। अफगान तालिबान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई शहरों पर ड्रोन हमलों का दावा किया है। सीमावर्ती इलाकों में सैन्य हलचल तेज हो गई है।
पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, तालिबान का ड्रोन से पलटवार, एयरलाइन डिपो को बनाया निशाना
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। दोनों देशों के बीच हालात अब खुले सैन्य टकराव की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान की ओर से जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में की एयरस्ट्राइक

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने गुरुवार देर रात और शुक्रवार तड़के अफगानिस्तान के कई प्रांतों में हवाई हमले किए। इन हमलों में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: ईरान ऑपरेशन के बीच लाल सागर में बड़ा हादसा! अमेरिका के सबसे ताकतवर न्यूक्लियर वॉरशिप ‘गेराल्ड’ में लगी आग

    अफगानिस्तान का पलटवार, ड्रोन हमलों का दावा

    पाकिस्तान की कार्रवाई के बाद अफगान तालिबान और अफगान डिफेंस फोर्सेज ने जवाबी हमला शुरू कर दिया है। अफगान सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता अबिदुल्लाह उकाब ने बताया कि पाकिस्तान के कई शहरों पर ड्रोन हमले किए गए हैं।

    पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

    उकाब के अनुसार, इन हमलों में पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने दावा किया कि कोहाट के सेंट्रल कमांड, कोहाट ब्रिगेड और सैन्य कैंप पर भी हमला किया गया है। इसके बाद पाकिस्तान के कई शहरों में धमाकों की खबरें सामने आ रही हैं और प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

    ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट युद्ध : PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर बात की, बोले- भारत शांति के पक्ष में

    सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी सैन्य हलचल

    अफगान तालिबान ने साफ कहा है कि यह ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। उनका कहना है कि अफगान जमीन पर होने वाले हर हमले का जवाब पाकिस्तान की जमीन पर दिया जाएगा। इसके बाद सीमा से लगे इलाकों में भारी गोलाबारी और सैन्य गतिविधियां बढ़ गई हैं।

    क्षेत्र में बढ़ सकता है तनाव!

    इन घटनाओं से दक्षिण एशिया में तनाव का नया दौर शुरू हो गया है। पाकिस्तान इन हमलों को आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई बता रहा है, जबकि अफगानिस्तान इसे अपनी संप्रभुता पर हमला मान रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जल्द ही संघर्ष विराम नहीं हुआ, तो यह टकराव बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले सकता है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts