महू आर्मी रेंज में जिंदा बम मिला : बड़गोंदा इलाके में फैली सनसनी, सेना ने किया डिफ्यूज

Follow on Google News
इंदौर जिले के पास महू आर्मी रेंज के बड़गोंदा इलाके में जिंदा बम मिलने से सनसनी फैल गई है। बता दें कि पुलिस, आर्मी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बम को डिफ्यूज कर दिया। ये पूरा मामला बड़गोंदा थाना क्षेत्र के कैलोद ग्राम का बताया जा रहा है।

ग्रामीण ने दी पुलिस को सूचना

पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह की है। कैलोद ग्राम का एक व्यक्ति अपने मकान का काम शुरू कराने के लिए पहुंचा था। उसे घास में एक बड़ा बम दिखाई दिया। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आर्मी और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इलाके को खाली करवा कर बम को डिफ्यू करा दिया गया।

महू के पास दो अलग-अलग आर्मी रेंज हैं

आर्मी के अधिकारियों के अनुसार, महू के पास दो अलग-अलग आर्मी रेंज हैं। जहां टैंक भेदी RL गन के फायर की प्रैक्टिस की जाती है। जिसे आम व्यक्ति अपनी भाषा में बम कहा जाता है। प्रैक्टिस के दौरान जितने भी मिस फायर होते हैं, उसे सेशन के आखिरी में उसी जगह डिफ्यूज कर दिया जाता है।

ग्रामीण को मिला गन का गोला

पुलिस और आर्मी के अधिकारियों के मुताबिक ग्रामीण को जो गोला मिला, वो 84 mm गन का है। जो दिखने में काफी पुराना लग रहा था। वहीं आर्मी ने सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर इलाका खाली करा कर बम डिफ्यूज कर दिया। इंदौर से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts