टीकमगढ़ :आदिवासी बेटी की विदाई कीचड़ भरे पानी से गुजरी, कई जगह सड़क दलदल में तब्दील

पानी निकासी करने वाली पुलिया पर दबंगों का कब्जा
आदिवासी बेटी की विदाई कीचड़ भरे पानी से गुजरी, कई जगह सड़क दलदल में तब्दील
बैरवार गांव में कीचड़ से निकल रहीं डोली
टीकमगढ़ जिले के जतारा क्षेत्र के बैरवार गांव में एक आदिवासी बेटी की विदाई समारोह ने विकास कार्यों के दावों की हकीकत की पोल खोल दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आदिवासी परिवार की बेटी की विदाई हो रही है। दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के बैरवार गांव का है, जहां किशोरी आदिवासी की बेटी की विदाई के दौरान ग्रामीणों को दिगौड़ा बैरवार मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही ग्रामीणों का कहना है की मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों द्वारा अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया, बार बार शिकायतों के बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

सरपंच बोले- दबंगों ने रोका पुलिया का पानी

वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर सड़क पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने और आमजन को इस समस्या से राहत दिलाने की मांग की है। मामले को लेकर गांव के सरपंच सुरेंद्र दांगी का कहना था कि प्रधानमंत्री सड़क पर पानी निकासी के लिए बनाई गई पुलिया को दबंगों के द्वारा बंद कर दिया गया है।सड़क के दोनों और मिट्टी डालकर पानी निकासी रोकी गई है।

Breaking News

कलेक्टर ने दिए निर्देश

जिसे लेकर उन्होंने गुरुवार को जतारा पहुंचे कलेक्टर विवेक श्रोतिय  को मामले की जानकारी देकर एसडीएम को आवेदन दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर कलेक्टर श्रोतिय ने जतारा एसडीएम को निर्देश देकर सड़क से पानी निकासी की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
Vivek Gupta
By Vivek Gupta

पत्रकारिता पेशे से 20 वर्ष से जुड़े है। डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के साथ physics में...

Latest Posts