PlayBreaking News

Panna Tiger Reserve : 4 शावकों के साथ पानी में अठखेलियां करती दिखी बाघिन, कैमरे में कैद हुआ रोमांचित VIDEO

Follow on Google News
Panna Tiger Reserve : 4 शावकों के साथ पानी में अठखेलियां करती दिखी बाघिन, कैमरे में कैद हुआ रोमांचित VIDEO
पन्ना। इन दिनों पर्यटकों की काफी संख्या पन्ना टाइगर रिजर्व में देखने को मिल रही है। वहीं बाघिन और उसके शावकों की अठखेलियां इन दिनों सैलानियों के बीच आकर्षण का केंद्र बन रही। इसी बची रविवार की सुबह पन्ना टाइगर रिजर्व में भ्रमण के लिए पहुंचे पर्यटक जब एक तालाब के पास से निकल रहे थे, तभी उनकी नजर पानी में की हलचल पर पड़ी। देखा तो बाघिन अपने 4 शावकों के साथ पानी में अठखेलियां कर रही थी। यह बाघ परिवार पन्ना आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। उमस भरी गर्मी में जल विहार करता बाघ परिवार को देख पर्यटक खुशी से झूम उठे। पर्यटकों ने रोमांचित करने वाला ये नजारा अपने कैमरों में कैद कर लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अठखेलियां करते दिखे शावक

जानकारी के अनुसार, बाघिन पी 151 अपने 4 शावकों के साथ पीटीआर के एक जलप्रपात में भीषण गर्मी के चलते राहत के लिए पानी में मस्ती कर रही थी। इस नजारे को वहां से निकल रहे पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। https://twitter.com/psamachar1/status/1672978627770699781

बाघिन P-151 बनी रानी

पन्ना टाइगर रिजर्व भले ही बाघों से गुलजार हो गया है और यहां आने वाले पर्यटकों को अब सफारी के दौरान उनके खूब दीदार हो रहे हैं, लेकिन इस जंगल में फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा बाघिन पी-151 की है। यह अपने चार शावकों के साथ जंगल में इस शान से घूमती और अठखेलियां करती दिखाई देती है। मानो इसे रानी का तमगा हासिल हो गया है। यहां बाघों की तादाद बढ़ने का एक फायदा ये हुआ है कि आने वाले पर्यटकों को न केवल आसानी से टाइगर के दीदार हो जाते हैं। बल्कि, पर्यटक इनके वीडियो भी बना रहे हैं। फरवरी माह की शुरुआत में ही बाघिन पी-151 ने चारों शावकों को जन्म दिया था, जो अब पार्क की नई पहचान बन गए हैं।

पर्यटकों के लिए 30 जून से बंद हो जाएंगे पार्क

बताया जा रहा है कि पर्यटकों के भ्रमण के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व के द्वार 30 जून से बंद हो जाएंगे। इसके बाद आगामी 1 अक्टूबर से खुलेंगे। द्वार बंद होने के पूर्व पर्यटक काफी संख्या पन्ना टाइगर रिजर्व भ्रमण के लिए पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें बाघ के दीदार भी हो रहे हैं। ये भी पढ़ें: MP The Tiger State, एक बार फिर बाघों की दहाड़ से गूंजने लगा पन्ना टाइगर रिजर्व, बाघिन और उसके शावकों की अठखेलियां बनीं आकर्षण का केंद्र, देखिए रोमांचित करने वाले Video मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts