उमरिया : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, सिर गायब; जांच में जुटा वन विभाग

उमरिया। मध्य प्रदेश में बाघों के घर कहे जाने वाले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों की मौत हो रही है। इसी बीच शुक्रवार रात पेट्रोलिंग के दौरान मानपुर बफर परिक्षेत्र में एक बाघ का क्षत-विक्षत हालत में शव मिला। बाघ का सिर्फ धड़ मिला है, सिर गायब है। वहीं शव दो-तीन दिन पुराना होना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
नदी की रेत में मिला बाघ का शव।[/caption]
डॉग स्क्वाड टीम मौके पर पहुंची
मानपुर बफर परिक्षेत्र के ग्राम पटेहरा में टाइगर का सड़ा गला शव मिला है। बाघ का शव नाले की रेत में दबा हुआ था। बाघ का शव मिलने की जानकारी के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं किया गया है कि बाघ की मौत की वजह क्या है। घटनास्थल पर पहुंची पार्क की टीम में डॉग स्क्वाड भी शामिल था, जिसने आसपास का निरीक्षण किया। हालांकि अभी वन विभाग ने किसी भी तरह की कोई संदिग्ध स्थिति मिलने की जानकारी नहीं प्रदान की है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। [caption id="attachment_88496" align="aligncenter" width="600"]
नदी की रेत में मिला बाघ का शव।[/caption]





















