पुलिस टीम पर हमला ; तीन जवान घायल, 7 आरोपी को किया गया अरेस्ट

बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में पुलिस कार्रवाई के दौरान हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने पुलिस टीम का विरोध करते हुए जवानों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।
तीन जवान घायल, 7 आरोपी को किया गया अरेस्ट
Ai generated image
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    होली के दिन मारपीट की शिकायत पर विवाद  

    बिलासपुर। जानकारी के मुताबिक, होली के दिन बिल्हा पुलिस को सूचना मिली थी कि पेंडरवा निवासी एक व्यक्ति के साथ गांव के कुछ युवकों ने मारपीट की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और शख्स को थाने लाकर  FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। इसी बीच उनकी बेटी ने पुलिस को फोन कर बताया कि- मारपीट करने वाले युवक उसके घर के सामने आकर हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस दोबारा गांव की ओर रवाना हुई।

    ये भी पढ़ें: ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत: स्टेशन पर पति करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

    कार जब्त करने पर झड़प

    रास्ते में निपनिया के पास पुलिस को संदिग्ध युवकों की क्षतिग्रस्त अवस्था में कार मिली। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर थाने ले जाने की कार्रवाई शुरू की। तभी गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे। आरोप है कि उन्होंने चालक को छुड़ाने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए हाथापाई शुरू कर दी।

    इसी के साथ यह भी बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को फोन कर मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। महिला आरक्षक के साथ धक्का-मुक्की की गई, जबकि दूसरी आरक्षक की वर्दी फाड़ दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे आरक्षक से भी मारपीट की गई। हालात काबू करने के दौरान थाना प्रभारी भी घायल हुए हैं।

    मामला दर्ज, 7 आरोपी गिरफ्तार

    मामले की सूचना मिलते ही थाने से अतिरिक्त पुलिस बल तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस कर्मचारियों को आता देख आरोपी और उनके समर्थक वहां से फरार हो गए। हालात पर काबू पाने के बाद पुलिस ने कार चालक को सुरक्षित हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts