ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत:स्टेशन पर पति करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में ट्रेन यात्रा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में सफर कर रहीं एक जज की पत्नी की ट्रेन के वॉशरूम में मौत हो गई।
स्टेशन पर पति करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
AI Generated Image
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में ट्रेन यात्रा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17606) में सफर कर रहीं एक जज की पत्नी की ट्रेन के वॉशरूम में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है।

    जोधपुर से निंबाहेड़ा जा रहे थे दंपती

    मिली जानकारी के अनुसार अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान अपनी पत्नी उषा चौहान के साथ जोधपुर से निंबाहेड़ा ट्रेन में अलग-अलग कोच में सफर कर रहे थे। यात्रा के दौरान निंबाहेड़ा पहुंचने से कुछ समय पहले उषा चौहान ने अपने पति को फोन कर बताया कि वह वॉशरूम जा रही हैं।

    स्टेशन पर उतर गए पति, पत्नी नहीं आई बाहर

    जब ट्रेन निंबाहेड़ा स्टेशन पहुंची तो जज राजकुमार चौहान ट्रेन से उतर गए लेकिन उनकी पत्नी कोच से बाहर नहीं आई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब वह नहीं दिखीं तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत रेलवे पुलिस को मामले की जानकारी दी।

    ये भी पढ़ें: Government Scheme : गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए, जानें किसे और कैसे मिलेंगे ये पैसे?

    ट्रेन रुकवाकर शुरू की गई तलाश

    सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने ट्रेन को मंदसौर में रुकवाकर तलाश शुरू की। हालांकि उस समय वॉशरूम का दरवाजा नहीं खोला जा सका। बाद में रतलाम जिले के जावरा अनुभाग में ट्रेन रुकवाकर पुलिस और रेलवे स्टाफ ने वॉशरूम का दरवाजा तोड़ा।

    दरवाजा तोड़ने पर अंदर मिला शव

    दरवाजा तोड़कर जब पुलिस अंदर पहुंची तो उषा चौहान का शव वॉशरूम में पड़ा मिला। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार प्रारंभिक तौर पर यह मामला साइलेंट हार्ट अटैक का लग रहा है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

    ये भी पढ़ें: 1 लाख कर्मचारियों को बड़ा झटका: वेतन कटौती केस में सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, ₹400 करोड़ एरियर पर संकट

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। इस घटना से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच भी काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts