PlayBreaking News

थाईलैंड में 3 भारतीयों का अपहरण...सस्ते टूर पैकेज का लालच देकर पटाया बुलाया, पाक गिरोह की साजिश आई सामने

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवतार सिंह, जगजीत सिंह, रंभालक कुमार, सुखबीर सिंह और कुलरा सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले एक महीने से चैट एप के जरिए दुबई में बैठे एक पाकिस्तानी नागरिक के संपर्क में थे। उसी ने पूरी साजिश तैयार की और फिरौती की रकम क्रिप्टोकरेंसी में लेने की योजना बनाई।
Follow on Google News
सस्ते टूर पैकेज का लालच देकर पटाया बुलाया, पाक गिरोह की साजिश आई सामने
थाइलैंड में 3 भारतीय नागरिकों का अपहरण

थाईलैंड के पटाया शहर में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया कि उन्हें दुबई में बैठे एक पाकिस्तानी नागरिक ने अपहरण की साजिश रचने के लिए कहा था। पुलिस ने तीनों भारतीय युवकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सस्ते टूर पैकेज का लालच देकर बुलाया

पीड़ितों की पहचान 23 वर्षीय मोहित, 24 वर्षीय आशीष और 20 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने तीनों को थाईलैंड घूमने के लिए सस्ते 7 दिन के टूर पैकेज का लालच दिया। पटाया पहुंचने के बाद उन्हें एक मकान में बंधक बना लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने तीनों के परिवारों से 40-40 लाख रुपए, यानी कुल 1.20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी।

यह भी पढ़ें: रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! क्या भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? अमेरिका के नए बिल ने बढ़ाई चिंता

दुबई से पाकिस्तानी नागरिक दे रहा था निर्देश

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवतार सिंह, जगजीत सिंह, रंभालक कुमार, सुखबीर सिंह और कुलरा सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले एक महीने से चैट एप के जरिए दुबई में बैठे एक पाकिस्तानी नागरिक के संपर्क में थे। उसी ने पूरी साजिश तैयार की और फिरौती की रकम क्रिप्टोकरेंसी में लेने की योजना बनाई। बदले में आरोपियों को नकदी, कीमती सामान और थाईलैंड से बाहर जाने के लिए हवाई टिकट देने का वादा किया गया था।

एक हफ्ते तक किया बेरहमी से टॉर्चर

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि उन्हें करीब एक सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उनके हाथ-पैर रस्सी और केबल से बांध दिए गए। कई बार उन्हें उल्टा लटकाकर पीटा गया और खाना व टॉयलेट तक की सुविधा नहीं दी गई। आरोपियों ने परिवारों पर दबाव बनाने के लिए पीड़ितों को वीडियो कॉल करने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं, उनके शरीर पर लाल स्प्रे पेंट लगाया गया ताकि वीडियो में ऐसा लगे कि उनके शरीर से खून बह रहा है।

Breaking News

भारतीय दूतावास की सूचना पर हुआ रेस्क्यू

पीड़ितों के परिवारों ने मामले की जानकारी भारतीय दूतावास को दी। इसके बाद 21 जुलाई को दूतावास ने चोनबुरी इमिग्रेशन पुलिस और पटाया पुलिस को अलर्ट किया। सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने पटाया के एक टाउनहाउस में छापा मारा। वहां तीनों युवक अलग-अलग कमरों में बंधे हुए मिले। उनके मुंह पर टेप लगी थी और शरीर पर चोट के कई निशान थे।

मौके से मिले अहम सबूत

पुलिस ने घटनास्थल से टेप, लकड़ी का डंडा, लाल स्प्रे पेंट और अन्य सामान बरामद किया है। शुरुआती जांच में इन्हीं चीजों का इस्तेमाल पीड़ितों को प्रताड़ित करने और फिरौती के लिए डराने-धमकाने में किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस मामले में पाकिस्तानी मास्टरमाइंड की भूमिका और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts