Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इस बार भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए करना है वोट: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कोलार में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में किया रोड-शो, उमड़ा हुजूम, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
Follow on Google News
इस बार भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए करना है वोट: मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ रविवार की शाम कोलार इलाके में भाजपा से लोकसभा के प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोलार के सर्वधर्म शादी हॉल से सर्वधर्म पुल तक खुले रथ पर सवार होकर पार्टी प्रत्याशी आलोक शर्मा के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री ने रोड शो के समापन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज भोपाल के कोलार क्षेत्र में ऐसा कोई घर नहीं बचा होगा, जो सड़क पर नहीं उमड़ा है।

जनता ने जिस ढंग से भाजपा प्रत्याशी शर्मा पर प्रेम लुटाया है। मैं सबका आभार मानता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि जिस प्रचंड जोश और होश के साथ ये प्रदर्शन हुआ, यह दुश्मन की छाती ठंडी करने का काम करेगा और एक नया रिकॉर्ड बनाएगा। भोपाल में जनता का उत्साह देखकर समझ में आ रहा है कि यह उत्साह विपक्ष के मनोबल को गिराएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भोपाल में ऐसा लग रहा है कि पूरा शहर सड़क पर आ गया है। यह हमारे लोकतंत्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। इस बार सभी को भारत को नंबर वन देश बनाने के लिए अपने घरों से निकल कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करना है। रोड शो पार्टी के भाजपा के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

मोदी-मोदी और अबकी बार-400 पार के गूंजे नारे

रोड शो के दौरान सड़कें भगवामय हो गईं। हाथों में कमल का प्रतीक थामे मुख्यमंत्री यादव ने इस दौरान लोगों का अभिवादन किया। जनता ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर मोदी-मोदी और अबकी बार 400 के पार के नारों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जोरदार स्वागत किया। सड़कों पर भगवा एवं हरे रंग के गुब्बारे भी बांधे गए थे। यहां पर जगह-जगह मंच बनाकर रोड-शो का स्वागत किया गया। रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री को बड़ी माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। अनेक स्थानों पर स्थानीय महिलाओं व जनता ने आरती उतारी एवं आतिशबाजी की गई।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts