कूद जाऊंगा, मर जाऊंगा...ये तो 'शोले' का वीरू है, अपनी 'बसंती' से शादी की जिद के लिए हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ा 

रायसेन जिले के बेगमगंज में एक युवक अपनी मनपसंद लड़की से शादी की जिद करते हुए हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया।उसका अंदाज शोले फिल्म के वीरू की तरह था। वह बार-बार कूदकर जान देने की धमकी दे रहा था। जैसे-तैसे उसे समझाकर टॉवर से नीचे उतारा गया।
ये तो 'शोले' का वीरू है, अपनी 'बसंती' से शादी की जिद के लिए हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ा 

बेगमगंज। ग्राम कल्याणपुर में एक 25 वर्षीय आदिवासी युवक एक लड़की के प्रेम में पड़कर उससे शादी कराने की जिद पर अड़ गया और बिजली के टॉवर पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा। ग्राम कल्याणपुर निवासी का टंटू आदिवासी के 9 पुत्र और 3 पुत्रियां है। उसका  6वें नम्बर का 25  वर्षीय पुत्र छोटू आदिवासी सागर जिले के खुरई के पास रहने वाली एक लड़की से इंस्टाग्राम पर संपर्क होने के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बढ़ गया। लड़का उस लड़की से ही शादी कराने की जिद पर अड़ गया।

सुबह 5 बजे से शादी की जिद

जब उस लड़की से उसकी शादी नहीं हुई तो शोले फ़िल्म के हीरो वीरू की स्टाइल में आज बुधवार की अलसुबह 5 बजे गांव के पास बिजली के बड़े टॉवर पर चढ़ गया और  परिजनों एवं लड़की पक्ष पर दबाव बनाने के लिए उसने ड्रामा शुरू कर दिया। उसकी मांग है कि लड़की और उसके मां-बाप को यहां बुलाया जाए और उस लड़की से शादी कराई जाए।शादी नहीं कराने पर वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में भीषण हादसा : ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, दो चालक जिंदा जले

पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

खबर लगते ही ग्रामवासियों ने उसे नीचे उतारने के लिए काफी मनाया लेकिन वो नहीं माना तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने भी उसे नीचे उतारने के लिए मशक्कत शुरू कर दी। सुबह 5 बजे से ही परिजनों सहित ग्रामीणजन एवं पुलिस उसे नीचे उतारने के लिए 4 घंटे से जद्दोजहद की। आखिरकार प्रेम प्रसंग के इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का पटाक्षेप हो गया और पुलिस को सफलता हाथ लगी और डायल 112 पर तैनात आरक्षक अमित जाट, सैनिक देवीसिंह एवं चालक शाहिद खान ने लड़के को इस बात पर मना लिया कि वो उसको लड़की के पास खुरई साथ लेकर चलेंगे ओर उससे शादी करा देंगे। पुलिसकर्मियों के इस आश्वासन पर विश्वास करके लड़का छोटू आदिवासी नीचे उतर आया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: कोरिया में रेत तस्करी का खूनी खेल: बीजेपी नेता भरत सिंह और भाई नागेंद्र सिंह की कार में जिंदा जलाकर हत्या, इलाके में तनाव

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts