PlayBreaking News

शिवपुरी में टीआई के घर में चोरी :कमरे में सोता रहा परिवार, चोर ले गए 4 तोला सोना, 50 हजार रुपए

प्रदेश में चोरी की वारदातें तो आम हैं, लेकिन शिवपुरी में हुई एक चोरी खास हो गई। दरअसल यहां चोरों ने टीआई के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात तो यह है कि वारदात के दौरान टीआई खुद घर में मौजूद थे। वे और उनका परिवार आराम से सो रहा है।
Follow on Google News
कमरे में सोता रहा परिवार, चोर ले गए 4 तोला सोना, 50 हजार रुपए

शिवपुरी। जिले के सिंहनिवास गांव में पुलिस टीआई के घर में चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। खास बात यह रही कि घटना के समय टीआई और उनका परिवार पास के ही कमरे में सो रहा था, बावजूद इसके चोर आराम से वारदात कर फरार हो गए।

ग्राउंड फ्लोर वाले घर में शिफ्ट हुए थे

जानकारी के अनुसार सिंहनिवास निवासी टीआई ब्रजमोहन रावत, जो वर्तमान में अशोकनगर जिले के हरिजन थाने में पदस्थ हैं, उनके घर गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया था, उसका इलाज ग्वालियर में चल रहा था। दो दिन पहले ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गांव लाया गया था। परिवार पहले घर की पहली मंजिल पर रहता था, लेकिन बेटे को देखने आने वाले लोगों की भीड़ के चलते वे नीचे के कमरों में शिफ्ट हो गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बना लिया।

ये भी पढ़ें: MP News : रीवा में सौतेली मां ने मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, तड़पती बच्ची को पानी भी नहीं दिया

सीसीटीवी कैमरों को लाठी से घुमा दिया

चोरों ने बेहद शातिर तरीके से पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का रुख लाठी से दूसरी दिशा में कर दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद उन्होंने कमरे के पिछले हिस्से की खिड़की को औजार से उखाड़ा और अंदर घुस गए। अंदर जाकर अलमारी का ताला तोड़कर करीब 3-4 तोला सोना और लगभग 50 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार जागा तो चोरी का पता चला, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें: MP News: 2 साल तक मासूम पर जुल्म, फिर हाईवे पर छोड़ भागे पति-पत्नी, श्योपुर केस की सच्चाई जानकर रह जाएंगे सन्न

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts