PlayBreaking News

MP News :रीवा में सौतेली मां ने मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, तड़पती बच्ची को पानी भी नहीं दिया

रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र स्थित आमिर कोनी गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव में सात साल की मासूम रागिनी साकेत की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सौतेली मां ने पीट-पीटकर रागिनी की हत्या की है।
Follow on Google News
रीवा में सौतेली मां ने मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, तड़पती बच्ची को पानी भी नहीं दिया

रीवा। त्योंथर विधानसभा के आमिर कोनी गांव से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां 7 साल की मासूम रागिनी साकेत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने सौतेली मां पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मासूम के शरीर पर चोट के निशान और उसकी दादी व भाइयों के बयान इस पूरी घटना में क्रूरता की पराकाष्ठा बयां कर रहे हैं।

जब तक पिता आए हालत बिगड़ चुकी थी

मृतका के भाई पुष्पराज साकेत के अनुसार, घटना वाले दिन दोपहर करीब 12 बजे सौतेली मां ने रागिनी की बेरहमी से पिटाई की। पिटाई इतनी भीषण थी कि बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उसे तेज बुखार आ गया। दूसरा भाई रावेंद्र भी आरोप लगाता है कि सौतेली मां उसे रोज मारती-पीटती थी। शाम को जब पिता मनोज साकेत घर लौटे, तब तक रागिनी की हालत नाजुक हो चुकी थी। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: MP News : रीवा के महापौर के बिगड़े बोल...निगमकर्मी को फोन पर कहा-‘आ जाओ, उसी नाली में घुसेड़ दूंगा’

पूरे शरीर पर थे नीले निशान

बच्ची की दादी गोमती साकेत ने रोते हुए बताया कि उनकी नातिन के पूरे शरीर पर नीले निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब बच्ची दर्द से तड़प रही थी और पानी मांग रही थी, तब भी उस पर रहम नहीं खाया गया। समय पर अस्पताल न ले जाना भी संदेह के घेरे में है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर त्योंथर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां तीन डॉक्टरों की टीम ने पैनल में पोस्टमार्टम किया। 

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि बच्ची की मौत अंदरूनी चोटों से हुई है या कोई और कारण था।

बालकेश द्विवेदी, थाना प्रभारी, त्योंथर

ये भी पढ़ें: बालोद में अगले ही दिन टूटी शादी: नाबालिग दूल्हे के चलते रुका विवाह, पुलिस ने दुल्हन को छोड़ा मायके, दो महीने बाद फिर होगी शादी

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts