Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

D कंपनी का बताकर भूमाफिया झाड़ रहा था रौब ,प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बातें बोल गया – गिरफ्तार

Follow on Google News
D कंपनी का बताकर भूमाफिया झाड़ रहा था रौब ,प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बातें बोल गया – गिरफ्तार

इंदौर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें करने वाले भूमाफिया को खजराना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को डी कंपनी का आदमी बताकर कुछ लोगों को धमका रहा था। आपत्तिजनक बातों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदूवादी भड़क गए थे। उसकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए द्वारकापुरी थाने पर प्रदर्शन तक किया।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम रहमत पटेल निवासी खजराना हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक मुस्लिम वृद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अर्मादित बातें कह रहा था। खजराना पुलिस ने जांच की तो आरोपी की पहचान हुई। पूछताछ में सामने आया कि वह लसूडिय़ा क्षेत्र के पिपलिया कुमार में तुलसी नगर स्थित अपनी जमीन पर खड़े होकर कुछ लोगों को धमकी दे रहा था।

इस दौरान वह खुद को डी कंपनी (दाउद इब्राहिम) से जुड़ा होना बता रहा था। मामले में गौतम टिक्वल निवासी शिवबाग कालोनी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। खजराना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था। खजराना टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक रहमत ने माफी मांगी और कहा कि उसने उम्रदराज होने के चलते आवेश में आकर उसने बढ़-चढ़कर बातें बोली थीं

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराई जाए

सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराई जाए और रहमत पटेल के डी कंपनी से कथित संबंधों की गहराई से जांच हो। सवाल उठा रहे हैं कि जब आरोपी खुलकर देश विरोधी बयानबाजी कर रहा है, सहकारी जमीन पर कब्जा कर रहा है और खुद को आतंकी नेटवर्क से जोड़ रहा है तब भी अब तक प्रशासन क्यों शांत है? स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि ऐसे मामलों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो यह समाज में भय और अविश्वास का माहौल पैदा करेगा।

वीडियो हिंदू संगठन ने किया वायरल

यह वीडियो मोहर्रम के वक्त का बताया गया है जिसमें लसूड़िया थाने में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। लसूड़िया थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब यह वीडियो हिंदू संगठन द्वारा तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है और इस मामले में NIA से जांच कराने की मांग की गई है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts