PlayBreaking News

अनुपम खेर स्टारर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का ट्रेलर रिलीज, हकीकत भरी कहानी देख कांप उठेगी रूह!

Follow on Google News
अनुपम खेर स्टारर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का ट्रेलर रिलीज, हकीकत भरी कहानी देख कांप उठेगी रूह!
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कश्मीरी पंडितों पर बनी इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में आपको अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है और उन्होंने ही इसे डायरेक्ट भी किया है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'द कश्मीर फाइल्स' की शुरुआत कश्मीर विद्रोह के कारण 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द से होती है। इस फिल्म में दर्शकों को 1990 के दशक में कश्मीर में फैले आतंक, भ्रम और दहशत की एक झलक देखने को मिलेगी। ये एक सच्ची कहानी पर आधारित चौंकाने और रोंगटे खड़ी कर देने वाली फिल्म है। ये फिल्म 11 मार्च 2022 को रिलीज होगी। [embed]https://www.instagram.com/p/CaOk2mJKlJs/[/embed]

दर्शकों की आंखे खोल देगी ये फिल्म

फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि इस कहानी को पर्दे पर उतारना कोई आसान काम नहीं था। क्योंकि कश्मीरी पंडितों का पलायन भारतीय राजनीति का एक अहम और संवेदनशील मुद्दा है। यह फिल्म कश्मीरी नरसंहार की दर्द भरी और इमोशनल तस्वीर पेश करती है। यह फिल्म दर्शकों की आंखे खोलने का काम करेगी। ये भी पढ़ें- Tiger Shroff ने शेयर किया अपने पहले पंजाबी सॉन्ग का टीजर, मौनी रॉय का दिखा कातिलाना अंदाज

भावनाओं को महसूस कर सकते हैं दर्शक

इस फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पल्लवी जोशी, अनुपम खेर मिथुन चक्रवर्ती, पुनीत इस्सर, अमन इकबाल, दर्शन कुमार, मृणाल कुलकर्णी, भाषा सुंबली समेत कई अन्य कलाकार भी हैं। पल्लवी जोशी ने कहा, 'एक फिल्म उतनी ही अच्छी होती है, जितनी कि उसकी स्क्रिप्ट। द कश्मीर फाइल्स के साथ दर्शक उन भावनाओं को महसूस कर सकते हैं, जिनसे किरदार गुजरते हैं'।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts