Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर से आतंकी गिरफ्तार- दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई ,पंजाब में ग्रेनेड हमले में था शामिल

Follow on Google News
इंदौर से आतंकी गिरफ्तार- दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई ,पंजाब में ग्रेनेड हमले में था शामिल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े आतंकी आकाशदीप सिंह उर्फ ‘बाज़’ को हीरानगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। 22 वर्षीय आकाशदीप पंजाब के अमृतसर जिले के चनांके गांव का रहने वाला है। वह अप्रैल 2025 में पंजाब के बटाला स्थित क्विला लाल सिंह थाने पर हुए ग्रेनेड हमले में शामिल था।पुलिस पूछताछ में आकाशदीप ने खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया ऐप्स के माध्यम से BKI के एक विदेशी हैंडलर से संपर्क में था। उसे आतंकी गतिविधियों के लिए लगातार उकसाया और निर्देशित किया जा रहा था। दिल्ली की कानून व्यवस्था को अस्थिर करने की साजिश का हिस्सा होने की पुष्टि हुई है।

    इंदौर में क्रेन ऑपरेटर बनकर छिपा था

    जांच में सामने आया कि आकाशदीप हमले के बाद गुजरात से भागकर इंदौर पहुंचा और एक कंस्ट्रक्शन साइट पर क्रेन ऑपरेटर के रूप में काम करने लगा था, ताकि पुलिस की नजरों से बचा रहे। लेकिन स्पेशल सेल की निगरानी में उसके मूवमेंट्स ट्रेस किए गए और 22 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला स्थित किला लाल सिंह थाने में 7 अप्रैल को ग्रेनेड से हमला हुआ था। हमले के बाद, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हैप्पी पचिया, मन्नू अगवान और गोपी नवांशहरिया की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट प्रसारित की गई, जिसमें हमले का दावा किया गया और धमकी दी गई।

    पता चला कि बीकेआई से जुड़ा आकाशदीप गुजरात में कहीं छिपा है। कई महीनों की जांच के बाद पता चला कि आरोपी मध्य प्रदेश चला गया है। इसके बाद 21 जुलाई को सूचना मिली कि आकाशदीप इंदौर में छिपा है। सूचना पर कार्रवाई करने के लिए इंस्पेक्टर सतीश राणा व इंस्पेक्टर अशोक कुमार भड़ाना के नेतृत्व में टीम इंदौर गई और 22 जुलाई को पंजाब के जिला अमृतसर स्थित थाना मेहता चौक चनानके निवासी आकाशदीप को गिरफ्तार कर दिल्ली ले आई।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts