Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तेंदूखेड़ा : राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

तेंदूखेड़ा में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना देने के बाद रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।  
राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
तेंदूखेड़ा में कांग्रेस नेताओं ने धरना देकर ज्ञापन सौंपा।

तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को तेंदूखेड़ा में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक धरना आयोजित किया गया।

रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता 

धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाली और तहसील कार्यालय पहुंचकर देश की राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।

ये भी पढ़ें: सीहोर : तीन मौत, दो किसानों के कटे हाथ... अब बिजली विभाग के खिलाफ सड़क से सदन तक आर-पार की लड़ाई

नीट पेपर लीक की उच्चस्तरीय जांच की मांग 

ज्ञापन में कांग्रेस ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखी गई।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग 

कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में राहुल गांधी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और गिरफ्तारी की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार है और इस अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित, NEET धांधली और लाठीचार्ज पर विपक्ष ने किया हंगामा

 

Balram Namdeo
By Balram Namdeo

Latest Posts