महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा,अस्पताल में लगाई आग, Video Viral
तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम में इलाज के दौरान महिला सरपंच की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में हंगामा कर रिसेप्शन एरिया में आग लगा दी। घटना का वीडियो वायरल है। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगजनी पर अभी शिकायत दर्ज नहीं हुई।
Dolly Wasvani
29 Jul 2026



























