Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Upcoming Show:‘तारा’ में कनिका कपूर का दमदार किरदार, युवराज संग केमिस्ट्री पर भी की बात

स्टार प्लस के आने वाले शो 'तारा' को लेकर दर्शकों में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। शो के प्रोमो सामने आने के बाद इसकी कहानी और किरदार चर्चा में आ गए हैं।
Follow on Google News
‘तारा’ में कनिका कपूर का दमदार किरदार, युवराज संग केमिस्ट्री पर भी की बात
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्टार प्लस के आने वाले शो 'तारा' को लेकर दर्शकों में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। शो के प्रोमो सामने आने के बाद इसकी कहानी और किरदार चर्चा में आ गए हैं। कहानी दो अलग सामाजिक पृष्ठभूमि से आने वाले किरदारों कुशल आहूजा के युवराज और कनिका कपूर की तारा के ईर्द-गिर्द घूमती है। दोनों के बीच का भावुक रिश्ता धीरे-धीरे एक खास गतिविधि में बदलता है। यह शो हिम्मत, दोस्ती और सामाजिक बंदिशों के बीच संबंधों की बदलती कहानी को भावुक अंदाज में पेश करता है।

    संघर्षों से मजबूत बनी तारा, भगवान पर करती है अटूट भरोसा

    तारा का किरदार निभा रहीं कनिका कपूर इस शो को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है ‘मैं बहुत खुश हूं कि ‘तारा’ आखिरकार दर्शकों तक पहुंच जा रहा है।

    टेलीविजन में समाज पर असर डालने की जबरदस्त ताकत होती है। तारा मानसिक रूप से बहुत मजबूत है और अपनी उम्र से कहीं ज्यादा समझदार भी, क्योंकि उसने बचपन से संघर्ष देखा है। मुश्किलों ने उसे निडर बनाया है। भगवान पर उसका भरोसा ही उसे हर चुनौती से लड़ने की ताकत देता है।’ 

    समाज में मौजूद ऊंच-नीच के भेदभाव पर भी सवाल उठाएगा शो

    कनिका ने शो में युवराज के साथ अपने किरदार के रिश्तों के बारे में भी बात की। उनके अनुसार, “तारा और युवराज का रिश्ता बहुत खूबसूरत है क्योंकि वे बचपन से साथ बड़े हुए हैं। तारा की नानी युवराज के घर काम करती हैं, इसलिए उनकी दोस्ती बनती है और अपनापन से भरी है। समय के साथ यह रिश्ता कई भावुक मोड़ों से गुजरता है।” उनकी पढ़ाई है कि बस्ती से शुरू हुआ तारा का यह सफर दर्शकों को प्रेरित करेगा और समाज में मौजूद ऊंच-नीच के भेदभाव पर भी सवाल उठाएगा।

    ये भी पढ़ें: Bollywood: ऋतिक रोशन और डायरेक्टर बॉबी की कोई फिल्म नहीं आ रही साथ, अटकलों पर लगा विराम

    स्टार प्लस की आभारी रहूंगी, क्योंकि इसी मंच ने मुझे पहचान दी

    कनिका कपूर ने स्टार प्लस के साथ अपने पुराने रिश्तों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि उनके अभिनय करियर की शुरुआत इसी चैनल के रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ से हुई थी। वे कहते हैं, ‘मैं हमेशा स्टार प्लस की आभारी रहूंगी, क्योंकि इसी मंच ने मुझे एक कलाकार के तौर पर पहचान दी और आगे बढ़ने का मौका दिया।’ नए शो ‘तारा’ के साथ कनिका कपूर एक बार फिर दर्शकों के सामने एक मजबूत और प्रेरणादायक किरदार में नजर आने वाली हैं।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts