गुना : भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने खनिज विभाग की खोली पोल; बोले- अधिकारी ही करवा रहे हैं चोरपना
गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान खनिज विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय किसानों और आम लोगों से जुर्माने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। विधायक ने यह भी दावा किया कि इस मामले में एसडीएम और कलेक्टर भी प्रभावी हस्तक्षेप नहीं कर सके।
Naresh Bhagoria
30 Jul 2026


























