Raipur: रैपिडो चालक ने महिला यात्री के 40 हजार के मोबाइल उड़ाए, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा
रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में रैपिडो चालक द्वारा महिला यात्री के दो मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल एक मोबाइल फोन और दोपहिया वाहन बरामद किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, श्रीजन विला, भीम नगर पुरानी बस्ती निवासी महिला ने 16 अगस्त
PREM
17 Aug 2026



























