Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में AC दुरंतो एक्सप्रेस में यात्री से मारपीट, पैंट्री वेंडर्स पर आरोप; हिरासत में 3 संदिग्ध

रानी कमलापति स्टेशन पर AC दुरंतो एक्सप्रेस में दूध लेने उतर रहे बेंगलुरु के 22 वर्षीय यात्री से मारपीट का आरोप है। GRP ने FIR दर्ज कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
भोपाल में AC दुरंतो एक्सप्रेस में यात्री से मारपीट, पैंट्री वेंडर्स पर आरोप; हिरासत में 3 संदिग्ध
भोपाल में AC दुरंतो एक्सप्रेस में यात्री से मारपीट

भोपाल। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम दिल्ली सराय रोहिल्ला से यशवंतपुर जा रही ट्रेन नंबर 12214 एसी दुरंतो एक्सप्रेस में एक यात्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बेंगलुरु निवासी 22 वर्षीय अरमान खान दूध लेने के लिए कोच से उतर रहा था। इसी दौरान रास्ता रोकने को लेकर उसकी पैंट्री वेंडर्स से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर वेंडर्स ने उसे कोच से नीचे उतारकर पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जीआरपी ने एफआईआर दर्ज कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

यात्रियों ने घटनाक्रम का वीडियो शूट किया।

दूध लेने उतर रहा था यात्री, रास्ता रोकने पर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक अरमान खान मंगलवार शाम ट्रेन के रानी कमलापति स्टेशन पहुंचने के दौरान दूध लेने के लिए अपनी बोगी से बाहर निकल रहा था। इसी समय पैंट्री वेंडर्स ट्रेन में खाने-पीने का सामान चढ़ा रहे थे। इससे रास्ता बाधित हो गया और अरमान को बाहर निकलने में परेशानी होने लगी। बताया गया कि अरमान ने रास्ता रोकने का विरोध किया, जिसके बाद वेंडर्स के साथ उसकी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि करीब आधा दर्जन लोगों ने यात्री के साथ मारपीट की और उसे एसी कोच से नीचे उतार दिया।

यात्रियों ने बनाया वीडियो, घटना के बाद मचा हंगामा

मारपीट के दौरान ट्रेन में हंगामे की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद कुछ यात्रियों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है। वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने ध्यान खींचा है। हालांकि घटना के वीडियो और शिकायत से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि जांच के जरिए होनी बाकी है। फिलहाल पुलिस मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

Rani Kamalapati Railway Station: अब रेलवे यात्रा भी एयरपोर्ट जैसी, भोपाल में खुला भारत का पहला निजी रेलवे स्टेशन

आमला में दर्ज हुई थी FIR, रानी कमलापति GRP में आगे की कार्रवाई

रानी कमलापति जीआरपी थाना प्रभारी अमित शर्मा के मुताबिक पीड़ित ने पहले आमला में एफआईआर दर्ज कराई थी। वहां से केस डायरी ट्रांसफर होने के बाद रानी कमलापति जीआरपी थाने में असल कायमी की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात पैंट्री वेंडर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इटारसी जंक्शन पर हंगामा, दिल्ली जा रहे CJP कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारा; छात्रा ने लगाए बदसलूकी के आरोप

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

जीआरपी के मुताबिक हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts