चादर बदल रही थी महिला, अचानक धंसा फर्श! पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी महिला
मध्य प्रदेश के भिंड में बुधवार रात एक मकान के कमरे का फर्श अचानक धंस गया। पलंग की चादर बदल रहीं 45 वर्षीय निशि मिश्रा करीब 16 फीट नीचे जा गिरीं। परिवार और पड़ोसियों ने उन्हें सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला। मकान मालिक के मुताबिक, जमीन के नीचे सिंधिया स्टेट के समय की पुरानी खंती मौजूद थी।
Dolly Wasvani
9 Nov 2026

























