इंदौर में सर्दी का सितम शुरू! 10.6 डिग्री पर लुढ़का पारा, सीजन की दूसरी सबसे ठंडी रात
इंदौर में ठंड ने अपना असर तेज कर दिया है। बुधवार रात न्यूनतम तापमान गिरकर 10.6 डिग्री पर पहुंच गया। यह सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात रही। महज 24 घंटे में पारा 2.6 डिग्री लुढ़क गया। हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के आखिरी दिनों में रात का तापमान और गिर सकता है।
Hemant Nagle
26 Nov 2026
































