इंदौर में पत्नी को एक चांटे में किया बेहोश:रोते मासूम को गोद में उठाना पति को नागवार गुजरा!
एरोड्रम थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा की हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक साल का मासूम रो रहा था, मां उसे गोद में उठाने पहुंची तो पति भड़क गया। आरोप है कि उसने पत्नी का हाथ खींचकर कमरे में ले जाकर गाली-गलौज की और बेरहमी से थप्पड़ मारे। महिला बेहोश हो गई। चेहरे, आंख और गले पर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया।
Hemant Nagle
5 Nov 2026


























