बाड़ी में ‘विकसित भारत 2047’ पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

रायसेन। नगर की शिक्षण संस्था बेरशेवा इंटरनेशनल स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम
कक्षा 6वीं से 8वीं वर्ग में गुनगुन सोनी ने प्रथम, हरजोत कौर अटवाल ने द्वितीय और जेन्नास ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, कक्षा 9वीं और 10वीं वर्ग में दक्ष सोनी प्रथम, तेजस जैन द्वितीय और जी़नत मोहम्मदी तृतीय स्थान पर रहीं।

भाषण प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी
कक्षा 6वीं से 8वीं वर्ग में आर्यन ठाकुर ने प्रथम, आदी राय ने द्वितीय और आरोही सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9वीं और 10वीं वर्ग में वैष्णवी शर्मा प्रथम, कनिष्का ठाकुर द्वितीय और गौरी दीक्षित तृतीय स्थान पर रहीं।
विजेता विद्यार्थियों को दी बधाई
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय संचालक शाजी वर्गिस, श्रीमती सुनी वर्गिस और प्राचार्य श्रीमती तरन्नुम वारसी ने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को आगामी स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों से बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और बाड़ी नगर का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई गई।




















