मंत्री विजय शाह मामले में अब निगाहें ‘लोक भवन’ की ओर, कैबिनेट ने जो तय किया उस पर राज्यपाल की राय रहेगी अहम
कर्नल सोफिया कुरैशी पर मप्र के मंत्री विजय शाह की विवादित टिप्पणी के मामले में अब निगाहें ‘लोक भवन’ की ओर है। लोक भवन जिसे पहले राज भवन कहा जाता था में इस मामले में राज्यपाल मंगुभाई पटेल की राय खास महत्व रखेगी। इससे पहले मप्र कैबिनेट ने मंत्री शाह पर केस चलाने की मंजूरी नहीं देने की सहमति बनाई थी।
Naresh Bhagoria
28 Aug 2026


























