सोहागपुर में पुरानी गाड़ी बेचने के नाम पर 2.90 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार
सोहागपुर की ग्राम पंचायत सेमरी हरचंद में पुरानी तूफान गाड़ी बेचने के नाम पर 2 लाख 90 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में हरदा निवासी पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त में दलाली करने वाले एजेंट तेजकरण गुर्जर पर ठगी का आरोप है। सोहागपुर पुलिस ने आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर सोहागपुर लाया।
Neelam Tiwari
9 Oct 2026


























